छत्तीसगढ़ के 751 आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन 10 अप्रैल से शुरू, जानें पूरी डिटेल्स
Harrison Masih | Mar 27, 2026, 16:09 IST
chhattisgarh-swami-atmanand-school-admission-starts-2026-27
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। छात्र और छात्राएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्कूल संचालित हैं।
Raipur. प्रदेश के 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। छात्र-छात्राएं 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर दिया है।
प्रदेश में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। यदि किसी विद्यालय में आवेदन की संख्या सीटों से अधिक होती है, तो छात्रों का चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी। अन्य प्रवेश संबंधी कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2026 तक की जाएगी।
सह-शिक्षा वाले विद्यालयों में कुल सीटों का 50 प्रतिशत छात्राओं के लिए आरक्षित रहेगा। यदि छात्राओं की संख्या कम रहती है, तो इन सीटों को छात्रों से भरा जा सकेगा।
प्रत्येक विद्यार्थी केवल एक ही विद्यालय में आवेदन कर सकता है। जो छात्र पहले से इन विद्यालयों में अध्ययनरत हैं, उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली सोसायटी के पास होगा। कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश सोसायटी के निर्णय के अनुसार किया जाएगा।
कक्षा पहली में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मई 2026 तक 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होना अनिवार्य है।
रायपुर जिले में कुल 36 स्वामी आत्मानंद स्कूल (Swami Atmanand School) संचालित हैं। यदि किसी स्कूल में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन किया जाएगा।
सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल 2026 से चालू रहेगा, जिससे विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह प्रवेश प्रक्रिया प्रदेश के छात्रों के लिए पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल एडमिशन शुरू, 5 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म
31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
प्रदेश में वर्तमान में 403 अंग्रेजी माध्यम और 348 हिन्दी माध्यम स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालित हैं। यदि किसी विद्यालय में आवेदन की संख्या सीटों से अधिक होती है, तो छात्रों का चयन कंप्यूटर आधारित लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी। अन्य प्रवेश संबंधी कार्यवाही 11 मई से 15 मई 2026 तक की जाएगी।
प्रवेश में सीट आरक्षण और प्राथमिकताए
प्राथमिकता वर्ग:
- महतारी दुलार योजना के तहत कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चे।
- बीपीएल और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (25% सीटें आरक्षित)।
- अंग्रेजी माध्यम में पहले से पढ़ रहे छात्र।
- छात्राओं के लिए 50% सीट आरक्षित।
आवेदन प्रक्रिया के नियम
कक्षा पहली के लिए आयु सीमा
रायपुर जिले की स्थिति
सेजेस पोर्टल
यह खबरें भी पढ़ें...
31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया
CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA