CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | May 28, 2026, 20:30 IST
cg top news 28 may
नमस्ते, 90 लाख की एलपीजी गबन करने वाले दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार। फरार रामगोपाल अग्रवाल का नेपाल में ठिकाना। भिलाई स्टील प्लांट से 1 करोड़ का लोहा चोरी। इन्हीं खबरों के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

महासमुंद गैस घोटाला: 90 लाख की एलपीजी गबन करने वाले दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ गैस घोटाला.महासमुंद पुलिस ने एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रकों के गबन मामले में मुख्य आरोपियों को को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया। पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। 90 लाख रूपए में गैस बेचने का सौदा हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





फरार रामगोपाल अग्रवाल का नेपाल में ठिकाना, कांग्रेस भवन को बनाया था शराब कोल घोटाले का अड्डा

top news of chhattisgarh.छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल तीन साल से फरार हैं। शराब और कोयला घोटाले में उनके खिलाफ एसीबी, ईओडब्ल्यू और ईडी ने कार्रवाई की है। जांच में खुलासा हुआ कि कांग्रेस भवन को घोटाले और वसूली का केंद्र बनाया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





इसरो सैटेलाइट और रडार से नक्सलियों का गुप्त खजाना खोजेगी पुलिस

CG News.छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबल इसरो सैटेलाइट, रडार और ड्रोन तकनीक की मदद से 'ऑपरेशन खजाना' चलाकर नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाए गए 200 करोड़ के हथियार और कैश निकाल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी, मोहम्मद कलीम का गोदाम सील

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके के गोदामों में छापा मारकर लगभग 1 करोड़ रूपए का संदिग्ध लोहा जब्त किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





कवर्धा धान घोटाला : समिति प्रबंधक और ऑपरेटर ने किया सरकारी राशि का बंदरबांट

कबीरधाम के पंडरिया और लोहारा में सरकारी धान उपार्जन में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का गबन उजागर हुआ। कामठी समिति में 3289 क्विंटल और धरमगढ़ में 1200 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी और रिकॉर्ड हेराफेरी पकड़ी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • CG News
  • भिलाई स्टील प्लांट
  • इसरो
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • कवर्धा धान घोटाला
  • छत्तीसगढ़ गैस घोटाला