भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहा चोरी, मोहम्मद कलीम का गोदाम सील
Harrison Masih | May 28, 2026, 12:43 IST
bhilai-steel-plant-250-ton-iron-theft-case
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहे की चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके के गोदामों में छापा मारकर लगभग 1 करोड़ रूपए का संदिग्ध लोहा जब्त किया।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करीब 250 टन लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके के एक गोदाम से चोरी का लोहा जब्त किया है, और मामले में 10 वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं। यह घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है और पुलिस को शक है कि चोरी में अंदरूनी मिलीभगत शामिल हो सकती है ।
पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किए जा रहे हैं। रोजाना कई ट्रक और हाईवा प्लांट से बाहर निकलते थे, लेकिन जांच नहीं हो पा रही थी।
27 मई को पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची। जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचा, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से संबंधित कोई लीगल डॉक्यूमेंट दिखा नहीं सके ।
पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी, जबकि नीचे भारी मात्रा में लोहा छिपाकर रखा जाता था। पुलिस ने जब दो हाईवा वाहनों की जांच की तो ऊपर फ्लाई ऐश दिखाई दी, लेकिन अंदर टनों के हिसाब से लोहा भरा मिला ।
गोदाम से 250 टन से अधिक संदिग्ध लोहा बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह लोहा BSP (Bhilai Steel Plant) की SMS-3 यूनिट से चोरी कर यहां जमा किया गया था।
भिलाई स्टील प्लांट देश की सबसे बड़ी SAIL इकाइयों में से एक है। प्लांट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे है। जानकारी के अनुसार करीब 700 CISF जवान पूरे परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं और परिसर में सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं ।
चोरी किया गया लोहा काफी भारी था, जिसे क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से ट्रकों में लोड किया जाता था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर चोरी संभव नहीं है ।
घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन ने अलग से एक जांच समिति गठित की है, जो पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी। पुलिस भी मामले की गहन जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा ।
भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स नामक यार्ड में BSP से चोरी किया गया लोहा लाकर डंप किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रेड कार्रवाई की ।
पुलिस ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है, और BSP प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है। BSP प्रबंधन भी पूरे मामले की जांच में जुटा है। जांच के बाद ही आरोपियों के नाम तय होंगे ।
यह घटना छत्तीसगढ़ के उद्योग-केंद्रित दुर्ग जिले की सुरक्षा और चोरी नेटवर्क पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। भिलाई स्टील प्लांट इकोनॉमी का हृदय है, इसलिए बड़ी चोरी का सीधा असर स्थानीय उद्योग, ट्रांसपोर्ट और रोजगार पर पड़ सकता है।
भिलाई स्टील प्लांट के लोहे से मिजोरम में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट... फर्नेस का डस्ट क्रिएटर फटा
भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन फटा और लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे
रायपुर में लोहा कारोबारियों के घर आईटी का छापा, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल निशाने पर
फ्लाई ऐश की आड़ में चोरी
27 मई को पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची। जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचा, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से संबंधित कोई लीगल डॉक्यूमेंट दिखा नहीं सके ।
पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी, जबकि नीचे भारी मात्रा में लोहा छिपाकर रखा जाता था। पुलिस ने जब दो हाईवा वाहनों की जांच की तो ऊपर फ्लाई ऐश दिखाई दी, लेकिन अंदर टनों के हिसाब से लोहा भरा मिला ।
गोदाम से 250 टन से अधिक संदिग्ध लोहा बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह लोहा BSP (Bhilai Steel Plant) की SMS-3 यूनिट से चोरी कर यहां जमा किया गया था।
गोदाम सील, सामग्री और वाहन जब्त
- 250 टन से ज्यादा संदिग्ध लोहा जब्त (BSP की SMS-3 यूनिट से चोरी का संदेह)
- ट्रक/हाईवा सहित चोरी में इस्तेमाल होने वाले 10 वाहन जब्त
- गोदाम को सील कर दिया गया
- लोहे को BNSS धारा 106 के तहत जब्त किया गया
सुरक्षा में क्या चूक हुई?
चोरी किया गया लोहा काफी भारी था, जिसे क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से ट्रकों में लोड किया जाता था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर चोरी संभव नहीं है ।
पुलिस और प्रबंधन दोनों जांच में जुटे
भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स नामक यार्ड में BSP से चोरी किया गया लोहा लाकर डंप किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रेड कार्रवाई की ।
पुलिस ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है, और BSP प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है। BSP प्रबंधन भी पूरे मामले की जांच में जुटा है। जांच के बाद ही आरोपियों के नाम तय होंगे ।
- स्थान: दुर्ग जिला, भिलाई-3, हथखोज, अकलोरडीह
- जिला: दुर्ग, छत्तीसगढ़
- शहर: भिलाई (भिलाई-3 थाना क्षेत्र)
- गोदाम: हथखोज और अकलोरडीह (एके ट्रेडर्स यार्ड)
- पुलिस इकाइयां: छावनी CSP (प्रशांत कुमार कैकरा), भिलाई नगर CSP (सत्य प्रकाश तिवारी), भिलाई-3 थाना
- सुरक्षा बल: CISF (700 जवान)
निष्कर्ष
FAQ
- भिलाई स्टील प्लांट से कितना लोहा चोरी हुआ?
भिलाई स्टील प्लांट से करीब 250 टन लोहा चोरी हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है । - BSP में चोरी कैसे की गई?
ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी और नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था। किसी को भनक तक नहीं लगी । - BSP से लोहा चोरी के मामले में क्या कार्रवाई की गई है?
लोहे को BNSS धारा 106 के तहत जब्त किया गया है और गोदाम को सील कर दिया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट... फर्नेस का डस्ट क्रिएटर फटा
भिलाई स्टील प्लांट में टरबाइन फटा और लगी भीषण आग, कई कर्मचारी झुलसे
रायपुर में लोहा कारोबारियों के घर आईटी का छापा, ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल निशाने पर
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj