भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट... फर्नेस का डस्ट क्रिएटर फटा

Kanak Durga Jha | Aug 16, 2025, 12:50 IST
Share
Blast Bhilai Steel Plant Furnaces dust creator burst
Blast Bhilai Steel Plant Furnaces dust creator burst

Bhilai Steel Plant : भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार की रात ब्लास्ट फर्नेस-8 के डस्ट क्रिएटर फटने से धमन भट्टी में आग लग गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार की रात ब्लास्ट फर्नेस-8 के डस्ट क्रिएटर फटने से धमन भट्टी में आग लग गई। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।

प्लांट के स्टोर और आसपास के क्षेत्र भी आग की चपेट में आ गए। संयंत्र की चार से पांच फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्लांट को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुकी हैं कई घटनाएं भिलाई स्टील प्लांट में यह पहली घटना नहीं है। 2014 और 2018 में गैस पाइपलाइन लीक और ब्लास्ट की घटनाओं में कई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद प्रबंधन सुरक्षा उपकरणों और तकनीकी निगरानी को लेकर गंभीर नहीं है।

कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए

स्थानीय लोग और कर्मचारी संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ब्लास्ट फर्नेस जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सुरक्षा और नियमित जांच आवश्यक है। प्लांट प्रबंधन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

भिलाई स्टील प्लांट हादसा | BSP में धमाका | Bhilai Steel Plant

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Bhilai Steel Plant
  • भिलाई स्टील प्लांट
  • भिलाई स्टील प्लांट हादसा
  • BSP में धमाका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा