CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
22 महीने बाद अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने दी जमानत, नहीं आएंगे जेल से बाहर
top news:छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले में आरोपित पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। दोनों लगभग 22 महीने से केंद्रीय जेल में बंद हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया है। लेकिन दोनों अभी दूसरे केस के चलते जेल में ही रहेंगे। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को 12 बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने ली चप्पे-चप्पे की तलाशी
Raipur bomb threat .छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए 12 बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय खाली कराया और सघन जांच की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
लक्ष्मी वर्मा होंगी बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार, दिल्ली के फैसले ने फिर चौकाया
रायपुर में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। लंबे समय से संगठन से जुड़ी लक्ष्मी वर्मा ने भाजपा के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में होली पर जमकर बवाल, छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
CG News.बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। डीजे पर डांस करते समय नशे में रंग-गुलाल और कपड़े फाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
छत्तीसगढ़ में हुआ भ्रष्टाचार का सहकार, कोऑपरेटिव बैंकों में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार, EOW खोलेगी एक एक बैंक की फाइल
छत्तीसगढ़ में सहकार से भ्रष्टाचार हो रहा है। जिला कोऑपरेटिव बैंकों ने किसानों को कर्ज देने के नाम पर 500 करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। अपेक्स बैंक से लेकर जिला कोऑपरेटिव बैंकों तक यह नेटवर्क फैला हुआ है। अपेक्स बैंक अब यह जांच ईओडब्ल्यू को देने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....