CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन...

Harrison Masih | Oct 30, 2026, 20:30 IST
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
top news of chhattisgarh today
अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन। छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालिए एक नजर...

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




अनवर ढेबर के घर ED की दबिश, कोल लेवी और CSMCL घोटाले में EOW-ACB का प्रदेशभर में बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह अचानक हलचल बढ़ गई। प्रदेश में एक साथ कई जगह जांच एजेंसियों की टीमें पहुंचीं। कोल लेवी और CSMCL घोटाले से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है। इस कार्रवाई से कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा अनवर ढेबर के घर हुई छापेमारी की है। वह पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भाई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ में वनकर्मियों की सुरक्षा के लिए आधुनिक स्मार्ट लाठी खरीदने की तैयारी है। लेकिन इस खरीदी की कीमत अब चर्चा का विषय बन गई है। दुर्ग वन मंडल ने 160 स्मार्ट स्टिक खरीदने के लिए जेम (GeM) पोर्टल पर टेंडर जारी किया है। इसके लिए 46 लाख 40 हजार रुपए का बजट तय किया गया है। इस हिसाब से एक लाठी की कीमत करीब 29 हजार रुपए बैठ रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रद्द करने का फैसला किया निरस्त

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 448 पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। साथ ही आदेश की प्रति मिलने के तीन महीने के भीतर पूरी प्रक्रिया करने को कहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपी बरी, भाई कपिल को भी कोर्ट से राहत

बिलासपुर में कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड को लेकर जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब चार साल पुराने इस मामले में अदालत ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। इनमें संजू त्रिपाठी का भाई कपिल त्रिपाठी भी शामिल है। पुलिस ने कपिल पर ही हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा
  • CG Top News
  • अनवर ढेबर
  • ED raids
  • छत्तीसगढ़
  • cg news
  • संजू त्रिपाठी हत्याकांड