CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Feb 05, 2026, 20:42 IST
CG Top News
नमस्ते, विवादास्पद DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड। 22 जवानों की शहादत का मास्टरमाइंड उधम सिंह ढेर, 12 नक्सलियों ने डाले हथियार। छत्तीसगढ़ में बैन होने वाले पहले विधायक बने कवासी लखमा। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

विवादास्पद DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, कारोबारी के आरोपों पर शासन का एक्शन, नक्सली कनेक्शन की भी होगी जांच

Raipur. छत्तीसगढ़ में विवादों में घिरी दंतेवाड़ा स्थित पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कदम गृह विभाग की ओर से उस जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोपों का खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





बीजापुर एनकाउंटर: 22 जवानों की शहादत का मास्टरमाइंड उधम सिंह ढेर, 12 नक्सलियों ने डाले हथियार

बीजापुर नक्सल एनकाउंटर.छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सली कमांडर DVCM उधम सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है। उधम सिंह 3 अप्रैल 2021 को टेकुलगुड़ेम में हुए उस नक्सली हमले में शामिल था, जिसमें 22 जवान शहीद हुए थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





छत्तीसगढ़ में बैन होने वाले पहले विधायक बने कवासी लखमा, जानिए कहां होगा अगला ठिकाना

CG News.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है, लेकिन जमानत की सबसे बड़ी शर्त यह है कि वे फिलहाल छत्तीसगढ़ में नहीं रह सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





डरा-धमकाकर बनाए शारीरिक संबंध... फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की महिला का गंभीर आरोप

मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने इंचौली थाने में तहरीर देकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....





रायगढ़ टायर प्लांट में भीषण धमाका, 9 महीने की मासूम समेत 8 लोग बुरी तरह झुलसे

top news of chhattisgarh.रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक 9 महीने की मासूम भी शामिल है। विस्फोट इतना तेज था कि आग और गर्म गैस आसपास फैल गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • कवासी लखमा
  • बीजापुर नक्सल एनकाउंटर
  • top news of chhattisgarh
  • DSP कल्पना वर्मा
  • मंगल कार्बन प्लांट
  • शादाब जकाती