विवादास्पद DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड, कारोबारी के आरोपों पर शासन का एक्शन, नक्सली कनेक्शन की भी होगी जांच

VINAY VERMA | Feb 05, 2026, 20:35 IST
Share
dantewada-dsp-kalpana-verma-suspended-after-investigation-report
dantewada-dsp-kalpana-verma-suspended-after-investigation-report

दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को गंभीर आरोपों के चलते शासन ने निलंबित कर दिया है। गृह विभाग को सौंपी गई करीब 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में उन पर कई आरोप सामने आए हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में विवादों में घिरी दंतेवाड़ा स्थित पुलिस अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कदम गृह विभाग की ओर से उस जांच रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोपों का खुलासा हुआ है।

करीब 1400 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट में महिला अधिकारी पर कारोबारी से रकम वसूलने, महंगी उपहार लेने और पुलिस से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने जैसे आरोप शामिल हैं, जिन्हें लेकर शासन ने आपराधिक व प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी है।

होटल कारोबारी का आरोप

इस विवाद की शुरुआत रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन द्वारा डीएसपी कल्पना वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों से हुई थी। टंडन ने दावा किया कि कल्पना वर्मा ने उन्हें “लव ट्रैप” में फँसाकर लगभग 2.5 करोड़ रूपए, एक इनोवा क्रिस्टा कार, हीरे की अंगूठी और अन्य महंगे गिफ्ट लिए, साथ ही पैसा वसूलने और धमकाने जैसी गतिविधियों का भी आरोप लगाया था।

ये खबर भी पढ़ें...

DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 28 लाख की धोखाधड़ी उजागर, DGP ने भी दिया बयान

DSP कल्पना वर्मा केस: महादेव सट्टा पैनल का ऑफर ठुकराने पर बिगड़े रिश्ते, दीपक टंडन ने DGP को लिखा पत्र

व्हाट्सअप चैट भी सबूत

जांच के दौरान सामने आया कि कल्पना वर्मा और कारोबारी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट्स में पुलिस से जुड़ी खुफिया जानकारी, नक्सल ऑपरेशन और सुरक्षा बलों की तैनाती से संबंधित संवेदनशील जानकारियाँ भी साझा हुईं, जिससे राज्य की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पहुँचने का संकेत मिला है। जांच रिपोर्ट में ऐसे कई पहलुओं को शामिल किया गया है, जिससे पुलिस महकमे में भारी चर्चा और गंभीर चिंता बनी है।

शासन ने इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय व कानूनी साधनों का सहारा लेने का निर्णय लिया है।

वहीं कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे एक साजिश तथा बेबुनियाद आरोप करार दिया है और कहा है कि वे जांच में सहयोग कर रही हैं तथा सच जल्द सामने आएगा।

पुलिस की गतिविधियों पर सवाल

घटना ने पुलिस विभाग की छवि तथा अधिकारियों की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े किए हैं, और गृह विभाग तथा पुलिस मुख्यालय ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे विवाद की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय निगरानी भी जारी रखी है।

ये खबर भी पढ़ें...

रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन की कपड़े उतारकर पिटाई, महिला DSP पर लगाया था लव ट्रैप का आरोप, देखें वीडियो...

dsp kalpana verma केस की जांच रिपोर्ट पहुंची गृह विभाग, 1400 पन्नों में बड़ा खुलासा

Tags:
  • dsp kalpana verma
  • रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन
  • DSP कल्पना वर्मा
  • कल्पना वर्मा केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि