DSP कल्पना वर्मा पर आरोप लगाने वाले कारोबारी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, 28 लाख की धोखाधड़ी उजागर, DGP ने भी दिया बयान
Harrison Masih | Dec 12, 2025, 15:00 IST
dsp-kalpana-verma-case-businessman-dipak-tandon-arrest-warrant the sootr
डीएसपी कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। यह वारंट 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में जारी किया गया।
Korba. डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियों में आए कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन अब खुद कानूनी दायरे में आ गए हैं। कोरबा जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा की कोर्ट ने दीपक टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। टंडन पर लगभग 28 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का गंभीर आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक दीपक टंडन को 12 दिसंबर को कोर्ट में पेश होना था, जिसके लिए उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। लेकिन निर्धारित तारीख पर उनकी अनुपस्थिति और बार-बार कोर्ट व जांच में सहयोग न करने के कारण मजिस्ट्रेट कु. रंजू वैष्णव ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स
छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए
दीपक टंडन के खिलाफ यह कानूनी कार्रवाई एक धोखाधड़ी के मामले में हो रही है। कोरबा के एक फरियादी ने टंडन पर 28 लाख रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
कोर्ट सूत्रों के अनुसार, लगातार अनुपस्थित रहने और जांच प्रक्रिया में सहयोग न करने के कारण न्यायालय ने यह सख्त कदम उठाया है।
![dsp-kalpana-verma-chats]()
ये खबरें भी पढ़ें...
DSP कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, किसने लगाए आरोप ?
SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला
रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने डीएसपी कल्पना वर्मा (dsp kalpana verma) पर रिश्वत लेने, महंगे गिफ्ट लेने और प्रेम जाल में फंसाने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए थे। टंडन ने दावा किया था कि उन्होंने डीएसपी को लगभग 2 करोड़ रुपए के महंगे गिफ्ट दिए थे।
उन्होंने वॉट्सएप चैट और वीडियो सहित 51 फाइलें कुछ पत्रकारों को उपलब्ध कराई थीं, हालांकि बाद में उन्हें डिलीट कर दिया गया था।डीएसपी पर आरोप लगाने के बाद खुद टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से इस पूरे मामले को एक नया और गंभीर मोड़ मिल गया है।
दीपक टंडन की पत्नी बरखा टंडन भी कानूनी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। DSP कल्पना वर्मा के पिता ने बरखा टंडन के खिलाफ 40 लाख रुपए के वित्तीय लेन-देन में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है।
पुलिस अब दीपक टंडन की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। इस वारंट के जारी होने के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन के बीच चल रहे विवाद में अब कारोबारी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
कोर्ट में पेश नहीं हुए- जारी हुआ वारंट
ये खबरें भी पढ़ें...
लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स
छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए
दीपक टंडन पर धोखाधड़ी का आरोप
कोर्ट सूत्रों के अनुसार, लगातार अनुपस्थित रहने और जांच प्रक्रिया में सहयोग न करने के कारण न्यायालय ने यह सख्त कदम उठाया है।
dsp-kalpana-verma-chats
डीजीपी अरुण देव गौतम का बयान
डीजीपी अरुण देव गौतम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मामले की कोई अधिकृत शिकायत उन तक नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। वहीं, रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने भी मामले में जांच होने की बात कही है।
DSP कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, किसने लगाए आरोप ?
SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला
मामले को मिला नया मोड़
उन्होंने वॉट्सएप चैट और वीडियो सहित 51 फाइलें कुछ पत्रकारों को उपलब्ध कराई थीं, हालांकि बाद में उन्हें डिलीट कर दिया गया था।डीएसपी पर आरोप लगाने के बाद खुद टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने से इस पूरे मामले को एक नया और गंभीर मोड़ मिल गया है।
पत्नी पर भी धोखाधड़ी का मामला लंबित
पुलिस अब दीपक टंडन की गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। इस वारंट के जारी होने के बाद डीएसपी कल्पना वर्मा और दीपक टंडन के बीच चल रहे विवाद में अब कारोबारी की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग