DSP Kalpana Verma
लव-ट्रैप में फंसाकर करोड़ों की ठगी, DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया, कारोबारी ने दिखाए चैट्स
Harrison Masih | Dec 11, 2025, 20:06 IST
raipur-dsp-kalpana-verma-love-trap--blackmail-case the sootr
छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जिसमें होटल कारोबारी दीपक टंडन ने DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और 2 करोड़ की धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं DSP कल्पना वर्मा ने आरोपों को झूठा बताया है।
Raipur. रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा के बीच विवाद गंभीर मोड़ ले चुका है। टंडन ने DSP पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें पहले “लव ट्रैप” में फंसाया गया और फिर शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए।
वहीं DSP कल्पना वर्मा का कहना है कि टंडन ने उनके सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स और फर्जी कहानियां तैयार की हैं। उनका दावा है कि यह पूरा विवाद केवल इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकि टंडन उन्हें और उनके परिवार का बकाया पैसा वापस नहीं कर पा रहा था।
रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को कथित तौर पर WhatsApp चैट, CCTV फुटेज और अन्य सबूत सौंपे हैं। टंडन का दावा है कि 2021 से 2025 के बीच DSP कल्पना वर्मा ने उन्हें 'लव ट्रैप' में फँसाया। उन्होंने कल्पना को ₹2 करोड़ कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी। टंडन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो DSP ने उन्हें फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए
DSP कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, किसने लगाए आरोप ?
![DSP Kalpana Verma]()
![whatsapp-image-2025-12-10-at-131910_1765354184]()
DSP कल्पना वर्मा (dsp kalpana verma) ने मीडिया से बातचीत और WhatsApp संदेशों के माध्यम से इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने टंडन के आरोपों को निराधार और साजिश करार दिया, जो इसलिए किया गया क्योंकि टंडन उनके परिवार का बकाया पैसा नहीं लौटा पा रहा था। DSP के अनुसार, टंडन पर उनके पिता का लगभग ₹42 लाख से अधिक बकाया है, जिसके एवज में टंडन ने उनके पिता को तीन चेक दिए थे। उन्होंने दावा किया कि टंडन ने उनकी सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स तैयार किए हैं और वह इस मामले में लीगल एक्शन लेने की प्रक्रिया में हैं। टंडन के साथ वायरल हो रहे वीडियो पर DSP ने कहा कि वह बकाया पैसे लेने के लिए ही टंडन के होटल गई थीं।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में लव जिहाद से भड़के असामाजिक तत्वों ने चलाया भगवा लव ट्रैप का पर्चा, महिलाओं की शिकायत पर थाने में हुई अज्ञात पर FIR
SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला
दोनों की मुलाकात 2021 में तब हुई थी, जब DSP कल्पना वर्मा महासमुंद में पदस्थ थीं और अपने एक बैच मेट के माध्यम से टंडन के होटल पहुंची थीं। नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें बढ़ीं। कल्पना का ट्रांसफर माना (रायपुर) होने के बाद दोनों रोज मिलने लगे।
टंडन मानते थे कि DSP से दोस्ती उनके बिजनेस में काम आएगी, जबकि कल्पना का विचार था कि बिजनेसमैन से दोस्ती कर वह अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। इसी दौरान, कल्पना ने अपने बेरोजगार भाई (बिट्टू) के लिए भी टंडन से बातचीत की थी, जिससे आर्थिक लेन-देन की शुरुआत हुई।
सिविल लाइन पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच में यह मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया है, और अभी तक दोनों पक्षों की किसी भी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की गई है। यह मामला जांच के दायरे में है, जिसमें पैसे के लेन-देन, दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की सच्चाई सामने आना बाकी है।
वहीं DSP कल्पना वर्मा का कहना है कि टंडन ने उनके सोशल मीडिया से तस्वीरें निकालकर फर्जी चैट्स और फर्जी कहानियां तैयार की हैं। उनका दावा है कि यह पूरा विवाद केवल इसलिए उत्पन्न हुआ क्योंकि टंडन उन्हें और उनके परिवार का बकाया पैसा वापस नहीं कर पा रहा था।
कारोबारी टंडन के आरोप
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए
DSP कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, किसने लगाए आरोप ?
whatsapp-image-2025-12-10-at-131910_1765354184
DSP वर्मा का बचाव
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में लव जिहाद से भड़के असामाजिक तत्वों ने चलाया भगवा लव ट्रैप का पर्चा, महिलाओं की शिकायत पर थाने में हुई अज्ञात पर FIR
SDOP याकूब मेमन पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप बोले- पैसों के लिए मुझे फंसा रही महिला
दोस्ती की शुरुआत और लेन-देन का विवाद
टंडन मानते थे कि DSP से दोस्ती उनके बिजनेस में काम आएगी, जबकि कल्पना का विचार था कि बिजनेसमैन से दोस्ती कर वह अपना कारोबार शुरू कर सकती हैं। इसी दौरान, कल्पना ने अपने बेरोजगार भाई (बिट्टू) के लिए भी टंडन से बातचीत की थी, जिससे आर्थिक लेन-देन की शुरुआत हुई।
पुलिस की कार्रवाई
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे
By Umeshwari Baghel
एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्ति पर विवाद: सीएम ने दी प्रभार की मंजूरी, एसीएस ने निकाल दिया फुल-टाइम आदेश
By Aman Vaishnav
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
By Aman Vaishnav
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
By Jageshwar Prasad
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
By Kaushiki
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
By Umeshwari Baghel
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
By Aman Vaishnav