इंदौर में लव जिहाद से भड़के असामाजिक तत्वों ने चलाया भगवा लव ट्रैप का पर्चा, महिलाओं की शिकायत पर थाने में हुई अज्ञात पर FIR

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंदौर में लव जिहाद से भड़के असामाजिक तत्वों ने चलाया भगवा लव ट्रैप का पर्चा, महिलाओं की शिकायत पर थाने में हुई अज्ञात पर FIR

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में रावजी बाजार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल के खिलाफ एक विवादित पर्चा बांटा गया है। लव जिहाद के खिलाफ लगातर उठ रहे मुद्दों और शासन, प्रशासन, पुलिस की सख्ती के बाद बने महौल से भड़के असामाजिक तत्वों द्वारा इंदौर में यह पर्चा बांटा गया है। मुख्य तौर पर यह महिलाओं के बीच बांटा गया है। कुछ महिलाओं के हाथ में यह आने पर उन्होंने थाना रावजी बाजार में आठ से दस अज्ञात मुस्लिम युवकों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं पुलिस को यह पर्चे भी मिले हैं। 



पर्चे में महिलाओं को भगवा लव ट्रैप से बचने जैसी विवादित भाषा



कलालकुई मस्जिद के पीछे यह पर्चे मिले हैं। इसमें संघ और बजरंग दल को बदनाम करने के लिए काफिर जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। कहा गया है कि संघ और बजरंग दल हर साल दस लाख मुस्लिम महिलाओं के साथ गलत करता है। अमरवाती में 800 लड़कियों के साथ हुआ है। इसलिए भगवा लव ट्रैप में नहीं फंसना। थोड़े दिन की झूठी खुशी, तोहफे और पैसे के लालत में अपनी दुनिया खराब मत करना। 



ये खबर भी पढ़िए...






लव जिहाद के खिलाफ लगातार उठ रही है आवाजें



हर जगह पर लगातार लव जिहाद को लेकर आवाज उठ रही है। खासकर हिंदू संगठनों के पास लगातार महिलाओं द्वारा शिकायत की जा रही है और हाल के समय में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद महिलाओं ने आगे आकर केस दर्ज कराए हैं। महिलाओं को लालच देने के साथ ही उन्हें ब्लैकमेल करने, प्रताड़ित करने तक के लव जिहाद के मामले विविध थानों में दर्ज हुए हैं। इससे भड़के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अब यह नया पर्चा बांटकर विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

 


Love Jihad in Indore MP News महिलाओं में बांटा पर्चा विवादित पर्चा बांटा लव जिहाद का विवादित पर्चा एमपी न्यूज इंदौर में लव जिहाद pamphlet distributed among women disputed pamphlet distributed disputed pamphlet of Love Jihad
Advertisment