CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jul 09, 2026, 20:30 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
नमस्ते, साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 5 आईएएस का तबादला। वेदांता ब्लास्ट : तीन महीने बाद रिपोर्ट तैयार। ₹1000 करोड़ की ठगी, कोर्ट से दबोचा गया भिलाई का CA। इन्हीं के साथ छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों पर डालते हैं एक नजर...

साय सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले को नया कलेक्टर मिला है, जबकि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, SUDA और जिला पंचायत महासमुंद में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





वेदांता ब्लास्ट : तीन महीने बाद रिपोर्ट तैयार, अब एक्शन की बारी

वेदांता प्लांट हादसा .सक्ती के वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट मामले में 25 मजदूरों की मौत के करीब तीन महीने बाद जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है। बिलासपुर संभाग कमिश्नर और केंद्रीय विशेषज्ञ टीम अपनी रिपोर्ट अगले सप्ताह सरकार को सौंपेंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





₹1000 करोड़ की ठगी, 1500 लोग शिकार! कोर्ट परिसर से दबोचा गया भिलाई का CA

top news of chhattisgarh.भिलाई में शेयर ट्रेडिंग और गोल्ड ETF में निवेश के नाम पर करीब 1000 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। निवेशकों का आरोप है कि एरिना कैपिटल के संचालक ने रकम दोगुनी करने का लालच देकर 1000 से 1500 लोगों से करोड़ों रूपए जुटाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





पूजा-पाठ की आड़ में काटी 3 साल की फरारी, अब हुआ रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें.540 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में तीन साल से फरार आरोपी को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया। वह धार्मिक स्थलों में पूजा-पाठ की आड़ में छिपकर हवाला नेटवर्क चला रहा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



6 साल से पहले पहली क्लास में एडमिशन नहीं, CBSE की तरह नया शिक्षा सत्र

छत्तीसगढ़ सरकार ने एनईपी-2020 के तहत कक्षा पहली में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष तय की है (1 जुलाई तक 3 माह की छूट)। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • भिलाई
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • top news of chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • रामगोपाल अग्रवाल
  • वेदांता प्लांट हादसा