साय सरकार की प्रशासनिक सर्जरी, 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल
VINAY VERMA | Jul 09, 2026, 14:28 IST
5 IAS अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले को नया कलेक्टर मिला है, जबकि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, SUDA और जिला पंचायत महासमुंद में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने देर शाम आदेश जारी कर 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदल दिए। सबसे बड़ा फैसला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के कलेक्टर को बदलने का रहा।
इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, SUDA और जिला पंचायत महासमुंद जैसे अहम विभागों में भी नई नियुक्तियां कर दी गईं। इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद मंत्रालय से लेकर जिलों तक अफसरशाही में नई हलचल शुरू हो गई है।
सबसे अहम बदलाव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हुआ। 2013 बैच के आईएएस संतोष कुमार देवांगन को कलेक्टर पद से हटाकर मंत्रालय में विशेष सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।
विजय दयाराम इससे पहले तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के संचालक और छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब सरकार ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग देकर जिले की कमान सौंप दी है।
विजय दयाराम के. के कलेक्टर बनने के बाद तकनीकी शिक्षा विभाग में भी बड़ा बदलाव हुआ। 2020 बैच के आईएएस हेमंत रमेश नंदनवार को तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण का नया संचालक बनाया गया है।
इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। नंदनवार अब तक महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ थे और वहां उनके कामकाज की चर्चा भी रही है। अब उन्हें राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देकर सरकार ने भरोसा जताया है।
![ias transfer]()
प्रशासनिक फेरबदल में 2021 बैच के आईएएस सुमित अग्रवाल को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के साथ 2011 बैच के आईएएस रिमिजियुस एक्का SUDA के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक पद पर पहले की तरह काम करते रहेंगे। राजधानी में शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट अब सुमित अग्रवाल की निगरानी में आगे बढ़ेंगे।
हेमंत रमेश नंदनवार के स्थानांतरण के बाद महासमुंद जिला पंचायत में भी नई नियुक्ति की गई है। 2023 बैच की आईएएस अनुपमा आनंद को जिला पंचायत महासमुंद का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अनुपमा आनंद अभी तक सराईपाली में एसडीएम के रूप में कार्यरत थीं।
यह उनके प्रशासनिक करियर की पहली बड़ी जिला स्तरीय जिम्मेदारी होगी। सरकार ने युवा अफसरों को अहम जिम्मेदारियां देकर साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में प्रशासनिक ढांचे में ऐसे और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में 43 आईएएस का ट्रांसफर, सुबोध कुमार सिंह बने पॉवर कंपनी के चेयरमैन
CG IAS Transfer : आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर शुरू, IAS नीलेश कुमार कांकेर कलेक्टर
एमपी में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आशीष सिंह उज्जैन और सुदाम खाड़े बनाए गए इंदौर कमिश्नर
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया, ननकीराम कर रहे थे विरोध, 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला
इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, SUDA और जिला पंचायत महासमुंद जैसे अहम विभागों में भी नई नियुक्तियां कर दी गईं। इस प्रशासनिक सर्जरी के बाद मंत्रालय से लेकर जिलों तक अफसरशाही में नई हलचल शुरू हो गई है।
GPM को मिला नया कलेक्टर
विजय दयाराम इससे पहले तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण के संचालक और छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब सरकार ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग देकर जिले की कमान सौंप दी है।
तकनीकी शिक्षा की कमान बदली
इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। नंदनवार अब तक महासमुंद जिला पंचायत के सीईओ थे और वहां उनके कामकाज की चर्चा भी रही है। अब उन्हें राज्य स्तर की बड़ी जिम्मेदारी देकर सरकार ने भरोसा जताया है।
ias transfer
SUDA में युवा अफसर की एंट्री
इस नियुक्ति के साथ 2011 बैच के आईएएस रिमिजियुस एक्का SUDA के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। हालांकि वे नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक पद पर पहले की तरह काम करते रहेंगे। राजधानी में शहरी विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट अब सुमित अग्रवाल की निगरानी में आगे बढ़ेंगे।
महासमुंद में नई जिम्मेदारी
यह उनके प्रशासनिक करियर की पहली बड़ी जिला स्तरीय जिम्मेदारी होगी। सरकार ने युवा अफसरों को अहम जिम्मेदारियां देकर साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में प्रशासनिक ढांचे में ऐसे और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG IAS Transfer : आचार संहिता खत्म होते ही ट्रांसफर शुरू, IAS नीलेश कुमार कांकेर कलेक्टर
एमपी में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आशीष सिंह उज्जैन और सुदाम खाड़े बनाए गए इंदौर कमिश्नर
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया, ननकीराम कर रहे थे विरोध, 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava