CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Nov 28, 2025, 20:59 IST
CG Top News big news Chhattisgarh the sootr
नमस्कार, DGP-IG कॉन्फ्रेंस: देश के टॉप-3 थानों को अमित शाह ने किया सम्मानित। MMC जोन के सैकड़ों नक्सली 1 जनवरी को डालेंगे हथियार। सरकार का बड़ा फैसला: 36 ASP के वेतनमान में बंपर बढ़ोतरी। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh



DGP-IG कॉन्फ्रेंस: गाजीपुर बना बेस्ट थाना, देश के टॉप-3 थानों को अमित शाह ने किया सम्मानित, पीएम पहुंचे रायपुर

रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस: छत्तीसगढ़ में 60वें DGP-IG सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के शीर्ष 3 पुलिस स्टेशनों को सम्मानित किया। दिल्ली का गाजीपुर थाना सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





सरेंडर की तारीख बदली! MMC जोन के सैकड़ों नक्सली 1 जनवरी को डालेंगे हथियार; MP-CG-महाराष्ट्र सरकारों को पत्र जारी

Bastar/Bhopal/Gadchiroli:मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ (MMC) स्पेशल जोनल कमेटी के सैकड़ों नक्सली अब हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की तैयारी में हैं। प्रमुख नक्सली लीडर और MMC जोन प्रवक्ता अनंत ने एक पर्चा जारी कर बताया है कि इस कमेटी के सैकड़ों नक्सली 1 जनवरी को एक साथ सरेंडर करेंगे। यह सरेंडर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री या गृहमंत्री के सामने किए जाने की बात कही गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 36 ASP के वेतनमान में बंपर बढ़ोतरी, जानें कब से मिलेगा लाभ

36 ASP की वेतन वृद्धि.छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए 36 एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस फैसले से इन अधिकारियों की सैलरी में महत्वपूर्ण इजाफा होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





CG Weather Update: 24 घंटे में फिर बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है, जिससे राज्य में ठंड की जोरदार वापसी हुई है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर–बिलासपुर संभाग) में आज बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





बस्तर से मिट रहा लाल आतंक लेकिन जस का तस है कुपोषण का कलंक, 150 करोड़ खर्च लेकिन नहीं आई कमी

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार का इस समय बस्तर पर सबसे ज्यादा फोकस है। बस्तर में जिस तरह से लाल आतंक सिमट रहा है उससे सरकार को वहां पर बेहतर हवा पानी और स्वास्थ्य की उम्मीद जागी है। बस्तर में विकास का पहिया भी तेजी से दौड़ रहा है। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिलों में खासतौर पर नियद नेल्लानार यानी मेरा बेहतर गांव योजना चलाई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • बस्तर
  • CG Weather Update
  • top news of chhattisgarh
  • MMC जोन प्रवक्ता अनंत
  • रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस
  • 36 ASP की वेतन वृद्धि