CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

Umeshwari Baghel | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में धान किसानों को 13,839 रुपए प्रति एकड़ अतिरिक्त सहायता मिलेगी। वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच के दावों पर RTI से सवाल उठे हैं। महादेव ऐप के आरोपी सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव के लिए 29 आदिवासी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है।

धान बेचने वाले किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ देने का ऐलान, कम धान बेचने पर भी पूरी रकम मिलेगी, नए नियम लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों को इस बार प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपए की अतिरिक्त सहायता मिलेगी। खास बात यह है कि किसानों को यह रकम पाने के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचना जरूरी नहीं होगा। अगर किसान इससे कम धान भी बेचता है, तब भी उसे उसके सत्यापित रकबे के हिसाब से पूरी सहायता राशि मिलेगी।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ।



हवा-हवाई साबित हुई वक्फ बोर्ड की 5,000 करोड़ की CBI जांच: आरटीआई ने बेनकाब किए सारे दावे, खड़े हुए बड़े सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ रुपए की वक्फ संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जे, फर्जी दस्तावेजों और संपत्तियों की हेराफेरी की जांच को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिन मामलों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की बात सार्वजनिक तौर पर कही गई थी, उनसे जुड़े दस्तावेज छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ।



महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 7 दिन की न्यायिक हिरासत: सेंट्रल जेल भेजा गया, ED की अर्जी खारिज

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की विशेष अदालत ने 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। CBI रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रायपुर सेंट्रल जेल भेजने का आदेश हुआ। वहीं, ED को सौरभ की कस्टडी लेने के लिए अपनी विशेष अदालत का रुख करना होगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ।



छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी की नजर प्रदेश की 29 आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीटों पर है। भाजपा चाहती है कि 2023 के चुनाव में इन सीटों पर मिली जीत को 2028 में भी बरकरार रखा जाए। इसके साथ ही पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की तैयारी में जुट गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ।



डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने का आरोप लगाने वाले होटल कारोबारी दीपक टंडन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब दीपक पर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों को भी ठगने के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उसने मनचाही जगह ट्रांसफर और अच्छी पोस्टिंग दिलाने का भरोसा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
  • धान किसान सहायता राशि
  • कृषक उन्नति योजना
  • वक्फ बोर्ड सीबीआई जांच
  • सौरभ चंद्राकर जेल
  • महादेव सट्टा ऐप मामला
  • Krishak Unnati Yojana
  • Saurabh Chandrakar Case