CG Top News : IAS-IPS का DA बढ़ा, चैतन्य बघेल ने ED को दी चुनौती, पटवारियों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा
छत्तीसगढ़ में कार्यरत IAS और IPS समेत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत करने का आदेश जारी किया है। यानी अधिकारियों को अब 3 प्रतिशत ज्यादा महंगाई भत्ता मिलेगा। नई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। यह पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लाट्स पर कार्रवाई को दी चुनौती
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में अब 61 करोड़ रुपए की संपत्ति और 355 प्लाट्स को लेकर कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली के अपीलेट ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया है। चैतन्य ने अपनी संपत्ति कुर्क किए जाने और दुर्ग जिले के कुम्हारी में सैकड़ों प्लॉट्स पर ईडी के कब्जे की कार्रवाई को चुनौती दी है। यह पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ
ठगी, ब्लैकमेलिंग और उगाही के आरोपों में घिरे दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिल गई है। अब तेलीबांधा पुलिस आरोपी से उन पांच मामलों में पूछताछ करेगी, जिनमें उसके खिलाफ धमकी, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी की FIR दर्ज हैं। यह पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
5 हजार पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, 140 सस्पेंड, 3912 को नोटिस; ACB की कार्रवाई पर संघ अध्यक्ष ने क्या कहा?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब 5 हजार पटवारी पिछले एक महीने से हड़ताल पर हैं। चार मांगों को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब सरकार और प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि सरकारी कामकाज में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई होगी। अब तक 140 से ज्यादा पटवारियों को निलंबित किया जा चुका है। यह पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट
रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों के खेत में कौन सी फसल लगी है, यह बताने के लिए सरकार ने डिजिटल सिस्टम तो बना दिया, लेकिन इस सिस्टम में किसान ही उलझकर रह गए हैं। फसल गिरदावरी और धान खरीदी के लिए चार अलग-अलग विभागों ने अपने-अपने ऐप और सॉफ्टवेयर बना लिए। यह पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।