CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला हुआ है। राज्य सरकार ने 1997 और 2002 बैच के चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इनमें दो अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) और दो को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के पद पर प्रमोशन मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 19 नवंबर को इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
PCCF की बेटी की शादी में मेहमानों की खातिरदारी करेंगे वनकर्मी, ड्यूटी चार्ट और वर्दी में बुलाने के मैसेज वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय की बेटी की शादी से पहले सामने आए कथित ड्यूटी चार्ट और वॉट्सऐप मैसेज ने वन विभाग में हलचल मचा दी है। दस्तावेजों में फॉरेस्ट गार्ड से लेकर डिप्टी रेंजर तक के नाम दर्ज हैं। किसी को रेलवे स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाओ! बजरंग दल के विरोध के बाद AIIMS रायपुर ने स्पीड डेटिंग इवेंट किया बंद
रायपुर। 100 रुपए दो और लड़की के साथ डेट पर जाने का मौका पाओ! AIIMS रायपुर के इसी स्पीड डेटिंग इवेंट ने राजधानी में ऐसा बवाल खड़ा किया कि आखिरकार संस्थान प्रशासन को कार्यक्रम बंद करने का फैसला लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू हुआ, लोगों ने एज लिमिट और एंट्री फीस को लेकर सवाल उठाए।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में एक और प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने 2012 बैच के IPS अधिकारी राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। अब वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ जेल उप महानिरीक्षक (DIG Jail) का काम भी संभालेंगे। गृह (पुलिस) विभाग ने 17 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हेट स्पीच के सभी 14 मामलों में मिली नियमित जमानत
रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें हेट स्पीच से जुड़े सभी 14 आपराधिक मामलों में नियमित जमानत दे दी है। गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। इसके साथ ही अमित बघेल को रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त से भी छूट मिल गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।