CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Published:
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ में आज की बड़ी खबरों में बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में माओवादियों का 39.77 लाख रुपये का कैश डंप बरामद होना और 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक 65 ट्रेनों का रद्द होना शामिल है। बैलाडीला में भूस्खलन से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है।

बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में नक्सलियों का कैश डंप बरामद, स्टील के डिब्बे से निकले 39.77 लाख रुपए नगद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों के आर्थिक नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। भैरमगढ़ इलाके के बड़ेपल्ली जंगल में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई लाखों रुपए की नकदी बरामद की गई है। जंगल में तलाशी के दौरान जवानों को एक स्टील का डिब्बा मिला, जिसे खोलने पर उसके अंदर नोटों के कई पैकेट मिले। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में 65 ट्रेन रद्द! 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, देखें पूरी लिस्ट

अगर आप नवंबर-दिसंबर में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का Status जरूर चेक कर लें। खासकर छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 65 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Bailadila Landslide : बैलाडीला में पहाड़ का मलबा बना मुसीबत, ग्रामीणों को सता रहा आशियाना उजड़ने का डर

बैलाडीला में एनएमडीसी की खदान क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि बारिश के दौरान पहाड़ी का मलबा उनके घरों और खेतों तक पहुंच सकता है। प्रभावित क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वे कराने की मांग उठने लगी है। जिस पहाड़ और जंगल के सहारे ग्रामीणों की जिंदगी चलती है, आज उसी पहाड़ से खिसका मलबा मुसीबत बन गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



कोयला घोटाले में IAS जयप्रकाश मौर्य पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में अब एक और बड़े अफसर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में पूर्व खनिज संचालक IAS जयप्रकाश मौर्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। इस पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



चमत्कार के नाम पर ठगी का खेल, बीमारी दूर करने से लेकर मुर्दों को जिंदा करने तक का दावा, बाबा के झांसे में युवा भी

किसी को नौकरी की तलाश थी, तो कोई संतान नहीं होने से परेशान था। किसी को अपने बीमार बच्चे के ठीक होने की उम्मीद थी। जिंदगी की इन्हीं परेशानियों को दूर करने का भरोसा दिलाकर अंबिकापुर में एक कथित बाबा पर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप लगा है।हैरानी की बात यह है कि खुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताने वाले इस बाबा के झांसे में युवा भी आ गए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



द सूत्र की खबर के बाद अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, PSC अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में लोक सेवा आयोग (PSC) के अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली है। इसका असर अब अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति पर भी दिखाई देने लगा है। भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया में देरी का मुद्दा पहले द सूत्र ने प्रमुखता से उठाया था। अब इस मामले ने राजभवन तक दस्तक दे दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



नाली के ठेके से 1200 करोड़ के सिंडिकेट तक, दुबई से भारत लाया जाएगा शराब घोटाले का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। दुबई में गिरफ्तार विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। ACB-EOW की विशेष टीम जल्द UAE रवाना हो सकती है।बहुचर्चित शराब घोटाले में लंबे समय से फरार चल रहे विकास की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



राजभवन में 15 दिनों से अटकी पीएससी चेयरमैन की नियुक्ति की फाइल, पूर्व आईएएस महादेव कांवरे को मिल सकती है कुर्सी

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला अब राजभवन में अटक गया है। राज्य सरकार की ओर से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी महादेव कांवरे के नाम पर सहमति बनाए जाने के बाद नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा गया है, लेकिन करीब 15 दिनों से फाइल आगे नहीं बढ़ पाई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Tags:
  • CG Top News
  • Naxal Cash Dump Recovered
  • नक्सली कैश डंप बरामद
  • Train Cancellations Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में ट्रेन रद्द
  • Liquor Scam Mastermind Arrest
  • शराब घोटाला मास्टरमाइंड
  • बैलाडीला भूस्खलन
  • धोखाधड़ी बाबा अंबिकापुर