CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Nov 09, 2026, 20:45 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में कार नदी में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जशपुर में पांच साल के बच्चे की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाई। वहीं,रायपुर में प्रदूषण के आंकड़ों पर सवाल उठे और दुर्ग के समोदा में अफीम की खेती का खुलासा करने वाला सरपंच जेल पहुंचा।

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: टीला एनीकट के पास नदी में समाई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत

अभनपुर। दीपावली का त्योहार जहां हर घर में खुशियां, रोशनी और अपनों से मिलने का उत्साह लेकर आता है, वहीं अभनपुर क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। दिवाली मनाने अपने गृहग्राम जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की कार नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।



अमीर बनने की सनक में हैवान बना चाचा, मासूम की हत्या कर निकाले किडनी, आंखें और फेफड़े, ऑनलाइन बेचने का था प्लान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सन्ना थाना क्षेत्र में एक युवक पर जल्दी अमीर बनने की चाहत में मासूम की हत्या करने और उसके शरीर के अंग निकालने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के तरीके खोजता था। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।



बंदूक वाले नक्सली गए, अब दिमागी नक्सलियों से जंग, बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाकर बोले मोदी

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में जवानों के साहस और बलिदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में हथियार उठाने वाले नक्सलियों की ताकत लगातार कमजोर हुई है, लेकिन नक्सलवाद की चुनौती पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।



दिवाली पर रायपुर की हवा कितनी जहरीली थी? सरकारी मशीन बंद, बताती रही 111 AQI, निजी साइट पर आंकड़ा 1513 तक पहुंचा

रायपुर। दिवाली पर रायपुर की हवा में कितना जहर घुला, इसका सही जवाब सरकारी सिस्टम के पास ही नहीं था। आतिशबाजी के बाद जब प्रदूषण का स्तर जानने के लिए लोग सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) की अधिकृत वेबसाइट पर पहुंचे तो वहां बार-बार ‘No Data’ दिखाई देता रहा। जब आंकड़े मिले तो सरकारी स्टेशन पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 111 दर्ज था।यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।



अफीम की खेती उजागर कर चर्चा में आया सरपंच अब जेल में, प्रशासनिक पाबंदियों के बीच एक कथित गलती पड़ी भारी

दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती का खुलासा करने वाला सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गया है। कभी उसकी सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने खेतों में लहलहा रही लाखों अफीम के पौधों की खेती का पर्दाफाश किया था। लेकिन इस खुलासे के बाद से ही सरपंच और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनने लगी थी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लीक करें।

Tags:
  • कार हादसा
  • टीला एनीकट
  • चार लोगों की मौत
  • मासूम की हत्या
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अफीम की खेती
  • Tila Anicut
  • Car Accident
  • Child Murder
  • Raipur AQI