अमीर बनने की सनक में हैवान बना चाचा, मासूम की हत्या कर निकाले किडनी, आंखें और फेफड़े, ऑनलाइन बेचने का था प्लान

Umeshwari Baghel | Nov 09, 2026, 12:19 IST
Share
<br>जशपुर में 4 साल के मासूम की हत्या, अंग निकालने का आरोप
जशपुर में 4 साल के मासूम की हत्या, अंग निकालने का आरोप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पांच साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सन्ना थाना क्षेत्र में एक युवक पर जल्दी अमीर बनने की चाहत में मासूम की हत्या करने और उसके शरीर के अंग निकालने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया पर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने के तरीके खोजता था।

इसी दौरान उसके मन में बच्चों के शरीर के अंग बेचकर पैसा कमाने का विचार आया। इस खौफनाक मंशा को पूरा करने के लिए उसने एक मासूम को निशाना बनाया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में पांच साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है।
  • पुलिस ने 27 वर्षीय बासुदेव उर्फ टंगनू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
  • बच्चा 5 नवंबर को लापता हुआ था और 7 नवंबर को खेत में शव मिला।
  • पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या की और शव को खेत में छिपाया।
  • आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

तीन दिन तक बेटे को तलाशते रहे परिजन, खेत में मिला शव

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोढ़ेनापाठ महुआ निवासी 36 वर्षीय रामजीत राम अपने परिवार के साथ करीब एक साल पहले मजदूरी करने सन्ना आए थे। परिवार आमटचुआ नदी डेम के पास झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 5 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे बासुदेव उर्फ टंगनू नाम का युवक रामजीत और उनके एक परिचित को अपने साथ शराब पीने के लिए ले गया था।

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट से झटका | Twisha Sharma Suicide Case: Former Judge Giribala Singh's Bail Plea Rejected, Setback from High Court
ट्विशा की मौत से पहले 3 दिन की चैट, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज ने खोली कहानी, HC ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत खारिज की
04 Nov 2026 ,
By Neel Tiwari
भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हाईकोर्ट ने उनकी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने ट्विशा की मौत से पहले की WhatsApp चैट, आखिरी फोन कॉल और CCTV फुटेज को अहम माना है। मामले की कुछ फोरेंसिक रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं।

कुछ समय बाद जब रामजीत वापस अपनी झोपड़ी पहुंचे तो उनका 4-5 वर्षीय बेटा जितेंद्र राम वहां नहीं था। बच्चे के अचानक लापता होने से परिवार परेशान हो गया। आसपास तलाश करने पर एक व्यक्ति ने बताया कि उसने जितेंद्र को बासुदेव के साथ खेत की झोपड़ी की ओर जाते देखा था। इसके बाद परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

7 नवंबर को परिजन दोबारा बच्चे की तलाश करते हुए सन्ना गांव के एक खेत में पहुंचे। यहां मक्का की बाड़ी की मेड़ के पास पानी से भरे गड्ढे में एक बोरी मिली। बोरी के अंदर कंबल और गोधड़ी में लिपटा मासूम का शव बरामद हुआ। शव को मिट्टी से हल्का दबाकर छिपाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की अमेरिका में पढ़े MBA दामाद से शाही शादी, 10 बीघा में होगी भव्य तैयारियां | Bahubali Anant Singh's daughter's grand wedding with MBA groom educated in America, grand preparations on 10 bighas
बाहुबली छवि, दर्जनों मुकदमे, लेकिन विधायक अनंत सिंह ने बेटी के लिए ढूंढा अमेरिका में पढ़ा MBA दामाद! 10 बीघा में होगी शाही शादी
02 Nov 2026 ,
By Sumit Kumar
बिहार की राजनीति में बाहुबली छवि और आपराधिक मामलों को लेकर चर्चा में रहने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह अब बेटी की शाही शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने छोटी बेटी शिवांगी के लिए अमेरिका में पढ़ा MBA दामाद चुना है। शादी 25 नवंबर को होगी। इसके लिए 10 बीघा जमीन पर भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। विदेशी फूलों से सजावट और घुड़दौड़ की भी तैयारी है।

सोशल मीडिया पर देखता था पैसा कमाने के तरीके

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर 27 वर्षीय बासुदेव उर्फ टंगनू, निवासी ग्राम चलनी गोर्रापाठ, थाना सन्ना को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आई जानकारी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले करीब एक साल से सन्ना क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था और खेत में बनी एक झोपड़ी में रहता था। मजदूरी से होने वाली कमाई से वह संतुष्ट नहीं था। वह जल्द से जल्द अधिक पैसा कमाना चाहता था और इसके लिए सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके खोजता रहता था।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान आरोपी के मन में बच्चों के शरीर के अंग निकालकर बेचने का विचार आया। उसने इस योजना को अंजाम देने के लिए मासूम जितेंद्र को अपना निशाना बनाया।

MP में अफसरों का हत्यारा माफिया: ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! कितने मामलों में हुई सजा? | MP's Officer Killer Mafia: Went on Duty, Met Death! How Many Cases Resulted in Conviction?
ड्यूटी पर निकले, मौत मिली! MP में अफसरों का हत्यारा माफिया! कितने मामलों में हुई सजा?
02 Nov 2026 ,
By Atul Dwivedi
देवास के खातेगांव में शराब माफिया ने एक पुलिस अफसर की जान ले ली। टीआई दिलीप पुरी को शराब माफिया ने गाड़ी से कुचल दिया। वे करीब दो घंटे तक जिंदगी और मौत से लड़ते रहे, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई। बता दें कि दिलीप पुरी माफिया के हाथों जान गंवाने वाले मध्य प्रदेश के पहले अफसर नहीं हैं।

बच्चे को बहलाकर ले गया, शराब पिलाने के बाद की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि 5 नवंबर को वह जितेंद्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ गुलाम अंसारी के खेत में बनी झोपड़ी में ले गया था। इसके बाद बच्चे को डेम के आसपास और जंगल की ओर घुमाता रहा।

आरोपी बच्चे को लेकर सन्ना खुटाटांगर भी गया, जहां उसने शराब और मुर्गा खरीदा। इसके बाद वह झोपड़ी में लौटा और मुर्गा पकाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मासूम को भी शराब पिलाई। जब बच्चा नशे के कारण सो गया तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शरीर से निकाले अंग, अलग-अलग जगह छिपाए सबूत

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्चे की हत्या के बाद उसके शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकालने की बात कही। इन अंगों को उसने एक प्लास्टिक की बाल्टी में रखा था।

इसके बाद शव को कंबल और गोधड़ी में लपेटकर बोरी में भरा और एक खेत में पानी से भरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे छिपा दिया। आरोपी ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और शरीर से निकाले गए अंगों को भी एक अन्य स्थान पर बांस के झुरमुट के पास गड्ढा खोदकर छिपा दिया था।

पामगढ़ डबल मर्डर: कर्ज के बोझ तले दबे शख्स ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या | Pamgarh Double Murder: Debt-ridden man hatched a deadly conspiracy, killed clinic operator and BSP councilor by mixing borax in alcohol
पामगढ़ डबल मर्डर : कर्जदार ने रची खूनी साजिश, शराब में सुहागा मिलाकर क्लिनिक संचालक और बसपा पार्षद की हत्या
25 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में दो लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 10 लाख रुपए का कर्ज हत्या की वजह बना। आरोपी ने उधार की रकम लौटाने से बचने के लिए साजिश रची। उसने कथित तौर पर शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने परिचित को मार डाला। इस घटना में बसपा पार्षद की भी जान चली गई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी और मामले से संबंधित अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम भी कराया है।

आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

पुलिस ने सन्ना थाने में अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज कर आरोपी बासुदेव उर्फ टंगनू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(1)(बी), 103(1) और 238(ए) के तहत कार्रवाई की है।

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े सामान भी जब्त किए हैं। हालांकि, शरीर के अंगों की वास्तविक बिक्री या किसी खरीदार के शामिल होने की पुष्टि उपलब्ध जानकारी में नहीं हुई है।

पुलिस टीम ने किया मामले का खुलासा

इस हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक राकेश यादव, उप निरीक्षक आभास मिंज, प्रधान आरक्षक सुमन टोप्पो, रविंद्र एक्का, विजय खूंटे और आरक्षक महेश्वर यादव, प्रवीण खलखो तथा बलबीर भगत की अहम भूमिका रही।

इस घटना ने मासूम बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज पांच साल के बच्चे की हत्या और उसके शरीर के अंग निकालने के आरोपों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। फिलहाल आरोपी जेल में है और पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले की आगे की कानूनी प्रक्रि
Tags:
  • जशपुर बच्चे की हत्या
  • सन्ना थाना
  • मासूम हत्याकांड
  • न्यायिक रिमांड
  • सोशल मीडिया अपराध
  • बासुदेव टंगनू
  • सन्ना खेत शव
  • छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तारी
  • Jashpur child murder
  • Sanna police station
CMHO बीएस सैत्या के खिलाफ सरकार हाईकोर्ट गई, मामला 65 साल तक नौकरी करने से जुड़ा

By Sanjay Gupta

CMHO बीएस सैत्या के खिलाफ सरकार हाईकोर्ट गई, मामला 65 साल तक नौकरी करने से जुड़ा
राजस्थान के सैन्यकर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, 87 गैर-सैन्य स्टेशन अब ‘हार्ड’ श्रेणी में

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सैन्यकर्मियों को मिलेगी बड़ी राहत, 87 गैर-सैन्य स्टेशन अब ‘हार्ड’ श्रेणी में
दिवाली की रात 5 घंटे में जहरीली हुई एमपी की हवा! कई शहरों में AQI 300 के पार, 9 मॉनिटरिंग स्टेशन वेरी पुअर कैटिगरी में पहुंचे

By Aman Vaishnav

दिवाली की रात 5 घंटे में जहरीली हुई एमपी की हवा! कई शहरों में AQI 300 के पार, 9 मॉनिटरिंग स्टेशन वेरी पुअर कैटिगरी में पहुंचे
जयपुर के परकोटे में खजाने की उम्मीद: मकान बेचने से पहले खुद तुड़वा रहे मालिक, लगा रहे हाई-टेक कैमरे

By Jageshwar Prasad

जयपुर के परकोटे में खजाने की उम्मीद: मकान बेचने से पहले खुद तुड़वा रहे मालिक, लगा रहे हाई-टेक कैमरे
जयपुर से ब्रिटेन तक दीपावली की धूम, कॉर्फ कैसल में घूमर-कालबेलिया और आमेर में विदेशी मेहमानों ने मनाया पर्व

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर से ब्रिटेन तक दीपावली की धूम, कॉर्फ कैसल में घूमर-कालबेलिया और आमेर में विदेशी मेहमानों ने मनाया पर्व
बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, राजस्थान विधानसभा में अब 199 सदस्य; 6 महीने में उपचुनाव

By Ashish Bhardwaj

बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत यादव का निधन, राजस्थान विधानसभा में अब 199 सदस्य; 6 महीने में उपचुनाव
एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम

By Aman Vaishnav

एमपी में मातम में बदली दिवाली की खुशियां, कटनी और सिवनी में आग लगने से 12 की मौत, मां की गोद में लिपटा रह गया 2 महीने का मासूम