CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Jun 08, 2026, 20:56 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
अमित जोगी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, बकरीद पर लगाई गाय की तस्वीर, छत्तीसगढ़ सरकार सख्त : बिना नियुक्ति आदेश नहीं मिलेंगे 4 हजार, भगवान राम पर भारी अडानी की आरी, वन गमन पथ और जानकी रसोई को मिटाने की तैयारी।

अमित जोगी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, बकरीद पर लगाई गाय की तस्वीर

top news of chhattisgarh :अमित जोगी विवाद में हैं। बीजेपी ने बकरीद पर उनके पोस्ट में गाय की फोटो डालने पर शिकायत की। उन्होंने पोस्ट हटाकर नई फोटो डाली। बीजेपी कहती है कि थाने में दर्ज एफआईआर फर्जी थी। अब सोशल मीडिया की तकनीकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ सरकार सख्त : बिना नियुक्ति आदेश नहीं मिलेंगे 4 हजार

CG News :छत्तीसगढ़ में श्रम सम्मान राशि को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नवा रायपुर के इन्द्रावती कोषालय ने 5 जून को सभी विभागों को आदेश दिया कि जिन कर्मचारियों के पास वैध नियुक्ति या कार्य आदेश नहीं है, उनके 4 हजार रुपए के बिल कोषालय में प्रस्तुत न किए जाएं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



भगवान राम पर भारी अडानी की आरी, वन गमन पथ और जानकी रसोई को मिटाने की तैयारी

नए कोल ब्लॉक की अनुमति के बाद छत्तीसगढ़ एक बार फिर सुलगने लगा है। लोगों का कहना है कि अडानी ने भगवान राम की स्मृतियों पर ही संकट डाल दिया है। इससे तो राम वन गमन पथ ही मिट जाएगा। इसके अलावा माता सीता की रसोई भी नष्ट हो जाएगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



योग अब स्वास्थ्य विभाग के हवाले, ट्रैक शू, योगा मैट वाला भ्रष्टाचार दबाने की कोशिश?

छत्तीसगढ़ में योग अब समाज कल्याण विभाग से हटाकर स्वास्थ्य विभाग के अधीन कर दिया गया है। योग आयोग 2017 में बनाया गया था, लेकिन उसका मुख्य काम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बनकर रह गया। आयोजन पर 2024 तक लगभग 14 करोड़ रुपए खर्च हुए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर पुलिस टीम को चोर कहकर पीटा, 53 पर FIR और 5 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में रायपुर पुलिस गांजा तस्करी के आरोपी को पकड़ने गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। एक आरक्षक घायल हो गए। पुलिस ने 53 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब तक 5 गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • अमित जोगी
  • रायपुर पुलिस
  • अडानी
  • top news of chhattisgarh