अमित जोगी के खिलाफ बीजेपी ने की शिकायत, बकरीद पर लगाई गाय की तस्वीर
Arun Tiwari | Jun 08, 2026, 16:31 IST
अमित जोगी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
अमित जोगी विवाद में हैं। बीजेपी ने बकरीद पर उनके पोस्ट में गाय की फोटो डालने पर शिकायत की। उन्होंने पोस्ट हटाकर नई फोटो डाली। बीजेपी कहती है कि थाने में दर्ज एफआईआर फर्जी थी। अब सोशल मीडिया की तकनीकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
NEWS IN SHORT
- अमित जोगी विवाद में, बीजेपी ने शिकायत की
- बकरीद पोस्ट में गाय की फोटो विवादित
- जोगी ने पोस्ट हटा कर नई फोटो अपलोड की
- बीजेपी ने एफआईआर को बताया फर्जी
- सोशल मीडिया जांच कर कार्रवाई की मांग
NEWS IN DETAIL
यह शिकायत बीजेपी आईटी सेल के नेता शैलेश दीक्षित ने की है। शिकायत में इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
यह है पूरा मामला
इस आपत्तिजनक चित्र को लेकर सोशल मीडिया और आम जनता के बीच भारी विरोध शुरू हो गया, क्योंकि इससे बहुसंख्यक समाज की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुँची थी।
जनता के व्यापक विरोध और गुस्से को देखते हुए अमित जोगी ने दो घंटे बाद उस मूल फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया। इसके बाद उन्होंने बिना गाय वाली नई फोटो पोस्ट कर दी।
बीजेपी ने लगाया आरोप
शिकायत में दावा किया गया है कि यह एफआईआर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं थी और इसके माध्यम से मामले की वास्तविक परिस्थितियों को छिपाने का प्रयास किया गया। बीजेपी ने पुलिस से मांग की है कि पूरे घटनाक्रम की तकनीकी जांच कराई जाए।
इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और मेटा के सर्वर से बीजेपी का कहना है कि डिलीट की गई पोस्ट का रिकॉर्ड, एडिट हिस्ट्री और डिजिटल सबूत मांगे जाएं।
इस तकनीकी जांच से साफ हो जाएगा कि पहली वाली पोस्ट में असल में क्या था और बाद में उसमें क्या-क्या बदलाव किए गए।
दोषियों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई
इसके अलावा पशु क्रूरता अधिनियम के प्रावधानों की भी जांच करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद अब यह मामला पुलिस और जांच एजेंसियों के सामने पहुंच गया है।
IMP FACTS
बीजेपी ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और झूठी एफआईआर दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विवाद 27 मई 2026 को सोशल मीडिया पोस्ट के कारण शुरू हुआ।
जोगी ने दो घंटे में पोस्ट हटा कर नई फोटो अपलोड की।
बीजेपी ने सोशल मीडिया और डिजिटल साक्ष्य की तकनीकी जांच की मांग की।
मामला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही थाने से जुड़ा।
यदि आरोप सही पाए गए, तो धार्मिक भावनाएं भड़काने और फर्जी दस्तावेज बनाने के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यह खबरें भी पढ़े...
मैं जेल में होता या पागलखाने में, अमित जोगी बोले, यदि सुप्रीम कोर्ट में वो न हुआ होता जो हुआ
सरेंडर नहीं करेंगे अमित जोगी, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर दिया स्टे
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से MLA धर्मजीत सिंह निष्कासित, छजकां विधायक दल के नेता पद से भी हटाए गए,रेणु जोगी विधायक दल की नेता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari