CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Jun 28, 2026, 20:37 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
सुप्रीम कोर्ट का आदेश : सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर बंद , अब सिर्फ डायल 112, रायपुर में खराब मौसम, दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, छत्तीसगढ़ में TET को लेकर असमंजस, 85 हजार शिक्षकों की पदोन्नति अधर में।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश : सभी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर बंद , अब सिर्फ डायल 112

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ में 100, 101 और 108 जैसे सभी इमरजेंसी नंबर बंद होंगे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अब हर आपातकालीन स्थिति के लिए केवल 'डायल 112 काम करेगा। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर में खराब मौसम, दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट

CG News :रायपुर में खराब मौसम के कारण दिल्ली से आई इंडिगो फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 289 यात्री थे। मौसम सामान्य होने पर फ्लाइट रायपुर लौटी और करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। खराब मौसम से वापसी उड़ान भी प्रभावित हुई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



छत्तीसगढ़ में TET को लेकर असमंजस, 85 हजार शिक्षकों की पदोन्नति अधर में

छत्तीसगढ़ में TET की तारीख नहीं आई है। 85 हजार शिक्षकों की पदोन्नति अटकी है। नियमों के अनुसार परीक्षा पास करना जरूरी है। वरिष्ठ शिक्षक सबसे अधिक प्रभावित हैं। विभाग विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय का इंतजार है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



रायपुर की कंपनी पर अमेरिकी प्रतिबंध , SBL एनर्जी के सीईओ की संपत्ति फ्रीज

अमेरिका ने सूडान गृहयुद्ध में विस्फोटक भेजने के आरोप में रायपुर की एसबीएल एनर्जी पर प्रतिबंध लगाया है। कंपनी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे केवल नागरिक निर्माण के लिए औद्योगिक विस्फोटक बनाते हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



ओपी चौधरी ने कांग्रेस को बताया कालनेमी, भूपेश बोले BJP-RSS नेता लुटेरे गज़नवी

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की तुलना कालनेमी से करते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही। वहीं भूपेश बघेल ने BJP पर मंदिर लूटने का आरोप लगाकर उन्हें महमूद गजनवी जैसा बताया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • राम मंदिर
  • इंडिगो फ्लाइट
  • CG News
  • ओपी चौधरी
  • top news of chhattisgarh