ओपी चौधरी ने कांग्रेस को बताया कालनेमी, भूपेश बोले BJP-RSS नेता लुटेरे गज़नवी

Arun Tiwari | Jun 28, 2026, 16:04 IST
Share
ओपी चौधरी ने कांग्रेस को बताया कालनेमी
ओपी चौधरी ने कांग्रेस को बताया कालनेमी

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की तुलना कालनेमी से करते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही। वहीं भूपेश बघेल ने BJP पर मंदिर लूटने का आरोप लगाकर उन्हें महमूद गजनवी जैसा बताया।

समझें क्या है पुर मामला

Raipur : अयोध्या के राम मंदिर दान प्रकरण को लेकर छिड़े राजनीतिक विवाद में अब कालनेमी और महमूद गजनवी की एंट्री हो गई है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया इसलिए उसे इस मामले में बोलने का हक़ नहीं। उन्होंने कांग्रेस की तुलना कालनेमी से की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मंदिर लूटने वाला महमूद गजनवी बताया।

क्या बोले ओपी चौधरी

ओपी चौधरी ने कहा कि यह एक आपराधिक मामला है, जिसे सरकार ने गंभीरता से लिया है। संबंधित एजेंसियों को जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलेगी, लेकिन कुछ लोग इस घटना को आधार बनाकर जानबूझकर भ्रम फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरह पहचानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तत्व इस मामले के बहाने रामभक्तों की आस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका यह प्रयास सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्रीराम के प्रति करोड़ों लोगों की श्रद्धा किसी एक घटना से डगमगाने वाली नहीं है।

विपक्ष पर निशाना

ओपी चौधरी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे या रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान नहीं करते थे, वे आज आस्था की चिंता जताकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को श्रीराम और रामभक्तों की भावनाओं पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। राम के वजूद पर सवाल उठाने वाले राक्षक कालनेमी की तरह हैं।

क्या बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल ने सरकार,संघ और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है। बघेल ने कहा कि राम नाम की लूट है और संघ,वीएचपी और बजरंग दल जैसे संगठन लूटने में लगे हैं। बघेल ने इनकी तुलना महमूद गजनवी से की। बघेल ने कहा कि यह आस्था का विषय है और इन लोगों ने रामलला के मंदिर तक को नहीं छोड़ा।

भूपेश बघेल ने सरकार और संघ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भूपेश ने कहा कि आज कुछ भी सुरक्षित नहीं है। राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि देश का इतिहास मंदिरों की लूट की घटनाओं का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इतिहास में महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को लूटने की बात कही जाती है, उसी तरह आज राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठन यह लूट कर रहे हैं। क्योंकि राम नाम की लूट मची हुई है। यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा आघात है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बघेल ने कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों को अब इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

महत्वपूर्ण तथ्य

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी है।
ओपी चौधरी ने इसे आपराधिक मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही।
उन्होंने कांग्रेस की तुलना कालनेमी से की।
भूपेश बघेल ने BJP-RSS और संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए।
बघेल ने मंदिर चढ़ावे को लेकर लूट की बात कही।
मामला अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा विवाद बन गया है।

FAQ

  1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में क्या कार्रवाई हो रही है?
    जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
  2. ओपी चौधरी ने इस मामले पर क्या कहा?
    उन्होंने इसे आपराधिक मामला बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
  3. भूपेश बघेल ने क्या आरोप लगाए?
    उन्होंने BJP-RSS और सहयोगी संगठनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लूट का दावा किया।

यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर पहुंचे सोनू सूद : राम मंदिर चंदा चोरी को बताया गंभीर अपराध

भूपेश बघेल का संगीन आरोप, महमूद गजनवी ने सोमनाथ तो RSS-VHP ने राम मंदिर लूटा

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अमित पठानिया की छुट्टी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का दिया ब्यौरा

Tags:
  • राम मंदिर
  • कांग्रेस
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़
  • ओपी चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा