CG TOP News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...
विधायक कॉलोनी बनाने नकटी गांव पर प्रशासन का एक्शन, 1600 लोग बेघर
top news of chhattisgarh :रायपुर एयरपोर्ट के पास स्थित नकटी गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। 48 घंटे की मोहलत खत्म होने के बाद भारी पुलिस बल, 14 बुलडोजर और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। विधायक निवास परियोजना के लिए 85 मकानों को हटाया जा रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दुर्ग में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवतियों समेत 8 गिरफ्तार
CG News :छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दुर्ग पुलिस और ACCU की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर छापेमारी की। मौके से लॉज संचालक 3 युवतियों समेत कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
डस्टबिन लेने में करोड़ों के घोटाले का आरोप, 150 की चीज़ 250 में खरीदी
रायपुर नगर निगम की डस्टबिन खरीदी पर कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दावा है कि 12 लीटर का डस्टबिन करीब 235.80 रुपए में खरीदा गया, जबकि थोक बाजार में इसकी कीमत 140 से 150 रुपए है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर शक्कर घोटाला : 700 टन माल के बाद 2.1 करोड़ की ठगी, व्यापारियों ने बदले नियम
रायपुर में 700 टन शक्कर सप्लाई के बाद करीब 2.1 करोड़ रुपए भुगतान को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि माल लेने के बाद भुगतान नहीं किया गया। मामला खमतराई थाने में दर्ज है। आरोपी फरार हैं और पुलिस जांच कर रही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पीएम सूर्यघर योजना: अब छतों पर बनी एक्स्ट्रा बिजली खरीदेगी सरकार
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने वाले छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। SECI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली की खरीदी दर तय कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।