दुर्ग में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवतियों समेत 8 गिरफ्तार
Harrison Masih | Jun 29, 2026, 11:39 IST
दुर्ग में सेक्स रैकेट का खुलासा 2026
छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित इंद्रा मार्केट के जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दुर्ग पुलिस और ACCU की टीम ने फर्जी ग्राहक भेजकर छापेमारी की। मौके से लॉज संचालक 3 युवतियों समेत कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के 'इंद्रा मार्केट' में स्थित जलाराम लॉज में आइसक्रीम पार्लर और मिठाई दुकान की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। रविवार को दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त टीम ने एक फुलप्रूफ प्लान के तहत छापेमारी कर इस काले धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से लॉज संचालक, 3 युवतियों और 2 ग्राहकों सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को लंबे समय से लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने रेड की रणनीति बनाई। रविवार दोपहर एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर लॉज में भेजा गया।
अंदर पहुंचकर उसने देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि की और टीम को संकेत दिया। इसके बाद बाहर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी।
जांच में सामने आया कि जिस भवन में कार्रवाई हुई, उसके निचले हिस्से में मिठाई दुकान और आइसक्रीम पार्लर संचालित था, जबकि ऊपर बने लॉज का इस्तेमाल कथित रूप से देह व्यापार के लिए किया जा रहा था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी भी थी।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि लॉज में नए ग्राहकों को आसानी से प्रवेश नहीं दिया जाता था। केवल उन्हीं लोगों को एंट्री मिलती थी जिनके मोबाइल नंबर पहले से संचालकों के पास सेव रहते थे। पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा था।
रेड के दौरान पुलिस ने दुकान का शटर बंद कर करीब पांच घंटे तक पूछताछ और जांच की। मौके से तीन युवतियां, ग्राहक और संचालक सहित कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जुट गए और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया।
आईपीएस हर्षित मेहर और डीएसपी भारती मरकाम की निगरानी में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 20 हजार रूपए नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस ने जलाराम लॉज के संचालक विजय गुजराती, ग्राहक नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट (PITA Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है। हिरासत में ली गई महिलाओं और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
दूसरे स्टेट की लड़कियां,वॉट्सऐप पर डील... दुर्ग सेक्स रैकेट कांड में ईशा होटल का मालिक गिरफ्तार
Durg Bhilai sex racket not: भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, अश्लील सामान बरामद
Durg sex racket: मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 10 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार
बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा
फर्जी ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिस जवान
अंदर पहुंचकर उसने देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि की और टीम को संकेत दिया। इसके बाद बाहर मौजूद पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर कार्रवाई शुरू कर दी।
ऊपर लॉज, नीचे मिठाई और आइसक्रीम की दुकान
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से चल रही थी और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी भी थी।
सिर्फ खास ग्राहकों को ही मिलती थी एंट्री
पांच घंटे चली कार्रवाई
80 कंडोम पैकेट और कैश बरामद
संचालक समेत कई लोगों पर केस दर्ज
जांच जारी
ये खबरें भी पढ़ें...
Durg Bhilai sex racket not: भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, अश्लील सामान बरामद
Durg sex racket: मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, 10 लड़कियों सहित 13 गिरफ्तार
बांग्लादेशी महिलाएं छत्तीसगढ़ में चला रही सेक्स रैकेट का धंधा... हुआ बड़ा खुलासा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari