CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Aug 04, 2026, 21:07 IST
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल
साय कैबिनेट बैठक 5 अगस्त को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बीजेपी नेता कर रहे बीएसपी में लोहा चोरी, महंत का आरोप, अधिकारियों की मिलीभगत,दूसरे सांसद ने भी लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, अफसरशाही पर उठे बड़े सवाल

साय कैबिनेट बैठक 5 अगस्त को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

top news of chhattisgarh :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें राज्य के विकास, वित्तीय स्वीकृतियों, नई नीतियों, प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय प्रगति की समीक्षा पर अहम निर्णय संभावित हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बीजेपी नेता कर रहे बीएसपी में लोहा चोरी, महंत का आरोप, अधिकारियों की मिलीभगत

CG News :भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लोहा चोरी मामले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भाजपा नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दूसरे सांसद ने भी लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, अफसरशाही पर उठे बड़े सवाल

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भिलाई निगम के दो अधिकारियों पर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है। इससे पहले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी ऐसी शिकायत कर चुके हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महाराष्ट्र में नक्सली पोस्टर फेंककर फैलाई दहशत, छत्तीसगढ़ का NMDC कर्मी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में माओवादियों के नाम पर बैनर-पोस्टर फिंकवाने के मामले में जांच दंतेवाड़ा तक पहुंच गई है। पुलिस ने NMDC कर्मचारी को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



दूध नहीं तेल से बना नकली पनीर, रायपुर स्टेशन से 100 किलो पनीर जप्त

खाद्य विभाग ने रायपुर स्टेशन पर छापा मारकर 100 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जप्त किया। बिना बुकिंग का यह माल अंबिकापुर भेजा जा रहा था। फिलहाल विभाग मामले की जांच कर रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • महाराष्ट्र
  • रायपुर स्टेशन
  • विष्णु देव साय
  • भिलाई निगम
  • top news of chhattisgarh