CG Top News : अजय चंद्राकर के बयान से मचा बवाल, मुंगेली गैंगरेप, रायपुर अपहरण और शिक्षक भर्ती विवाद तक, पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
सामने दिखता तो गाड़ देता, भाजपा नेता अजय के बिगड़े बोल, कांग्रेस बोली मानसिक संतुलन खो चुके हैं चंद्राकर
छत्तीसगढ़ में किसानों और सिंचाई के मुद्दे पर शुरू हुई एक बातचीत अब राजनीतिक विवाद में बदल गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह किसानों के बीच एक अधिकारी के रवैये पर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ज्ञानेश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, भूपेश बघेल बोले- वोट चोरी का फायदा मोदी और शाह को
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। बघेल का आरोप है कि कथित वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार सिर्फ एक माध्यम हैं। उन्होंने दावा किया कि इसका राजनीतिक फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मिल रहा है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Mungeli Gangrape: 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, बेल्ट से की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले पीड़िता को रास्ते में रोककर बेल्ट से पीटा, फिर नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया और इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में युवाओं की भागीदारी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल होने से पहले आयोजन समिति से अनुमति लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे समाज के धार्मिक आयोजन में शामिल होते समय वहां की परंपराओं और मर्यादाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर
रायपुर के चर्चित ड्रग्स केस में नव्या मलिक का नाम सामने आने के बाद उसकी विदेश यात्राएं भी जांच का बड़ा हिस्सा बन गई हैं। पुलिस जांच को लेकर प्रकाशित रिपोर्टों और मार्च 2026 में गृह मंत्री विजय शर्मा के सार्वजनिक बयान के मुताबिक नव्या 2019 के बाद सात बार चीन गई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण: काली स्कॉर्पियो में आए तीन युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
रायपुर में एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र के रांवाभाठा इलाके की है। यहां डीएम टावर के पास से कारोबारी प्रतीक राय को तीन युवक अपने साथ ले गए। सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो में पहुंचे थे। घटना दिनदहाड़े हुई। करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी कारोबारी का पता नहीं चल सका है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन
स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी अंतिम निर्देश जारी किया है। साफ कहा गया है कि V.S.K. ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही कर्मचारियों का वेतन निकलेगा। यानी अब स्कूल में मौजूद रहने के साथ ऐप पर हाजिरी लगाना भी जरूरी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला
छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा से पहले सिलेबस को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर की एक निजी कोचिंग संस्था ने दावा किया है कि उसने फरवरी में जो सिलेबस अपने छात्रों को दिया था, वही पाठ्यक्रम सितंबर में सरकारी भर्ती एजेंसी ने जारी किया है। कई विषयों में शब्द, क्रम और यहां तक कि कुछ गलतियां भी समान मिलने का दावा किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने
दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया पर राजभवन ने रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत करीब 130 पदों पर भर्ती होनी थी। अब इन पदों पर भर्ती, नियुक्ति और इंटरव्यू की प्रक्रिया अगले आदेश तक रोक दी गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब दो साल पुराने महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में 21 अगस्त 2024 को हुई लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस को सुलझाने में महिला के नाखूनों से मिले जैविक सैंपल और उससे तैयार DNA प्रोफाइल अहम सबूत साबित हुआ। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।