रायपुर हत्याकांड: महिला के नाखूनों के DNA से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ऐसे बेनकाब हुए तीनों कातिल

Harrison Masih | Oct 03, 2026, 12:42 IST
Share
रायपुर ब्लाइंड मर्डर केस
रायपुर ब्लाइंड मर्डर केस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करीब दो साल पुराने महिला हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में 21 अगस्त 2024 को हुई लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस को सुलझाने में महिला के नाखूनों से मिले जैविक सैंपल और उससे तैयार DNA प्रोफाइल अहम सबूत साबित हुआ।

समझें क्या है पूरा मामला

  • रायपुर में 21 अगस्त 2024 को लता साहू की हत्या हुई थी।
  • पुलिस के मुताबिक, शराब को लेकर विवाद में तीन परिचितों ने वारदात की।
  • उस समय आरोपी अज्ञात थे, लेकिन नाखूनों के सैंपल से डीएनए प्रोफाइल बनी।
  • 2026 में संदिग्धों के सैंपल लिए गए और तीनों का डीएनए मैच हुआ।
  • इसके बाद पूछताछ हुई और रायपुर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

नाखूनों में मिले DNA ने खोला हत्या का राज

पुलिस के मुताबिक, हत्या के दौरान लता साहू ने खुद को बचाने के लिए आरोपियों को नोचने की कोशिश की थी। संघर्ष के दौरान आरोपियों के जैविक निशान उसके नाखूनों में रह गए। पुलिस ने घटना के समय इन सैंपल को सुरक्षित कर DNA प्रोफाइल तैयार कराया था।

घटना के समय आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन डीएनए प्रोफाइल को सुरक्षित रखा गया। करीब दो साल बाद जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों के DNA सैंपल लिए। पुलिस के अनुसार, पुराने DNA प्रोफाइल से मिलान करने पर तीनों संदिग्धों के DNA मैच हो गए।

शराब को लेकर हुआ विवाद, फिर महिला की हत्या

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2024 को मनहरण सारंग, राजेश पाल उर्फ चोटी उर्फ राजू और राजू मंडल उर्फ बंगाली लता साहू के घर पहुंचे थे। तीनों महिला और उसके पति के परिचित बताए गए हैं।

चारों ने साथ में शराब पी। शराब खत्म होने के बाद दोबारा शराब मांगने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर झूमाझटकी हुई। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान राजू मंडल उर्फ बंगाली ने लता का गला दबाया, जबकि मनहरण सारंग ने उसके दोनों हाथ और राजेश पाल ने उसके दोनों पैर पकड़ रखे थे।

पुलिस के अनुसार, कुछ देर बाद लता की छटपटाहट बंद हो गई। इसके बाद आरोपी घर में रखे कैश, साड़ी और पायल लेकर पीछे की दीवार से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि नकदी तीनों ने आपस में बांट ली, जबकि साड़ी और पायल मनहरण सारंग ने अपने पास रख ली।

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन | Wife murdered for lakhs in insurance, contract killing for 1 lakh, loading vehicle crushed head to show it as an accident
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
02 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
जबलपुर के पाटन में 24 वर्षीय गर्भवती महिला की सड़क हादसे में मौत का मामला हत्या निकला। कविता चौधरी हत्याकांड में पुलिस के मुताबिक पति ने इंश्योरेंस की रकम के लालच में 1 लाख रुपए में तीन लोगों को सुपारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पूरे मामले में पति समेत दो आरोपी फरार हैं।

DNA मैच होने के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपियों की पहचान नहीं होने के कारण मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहा। जांच के दौरान सुरक्षित रखे गए DNA प्रोफाइल ने करीब दो साल बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद की।

पुलिस के मुताबिक, संदिग्धों के DNA सैंपल पुराने सैंपल से मैच होने के बाद तीनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिली। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

मनहरण सारंग (33) - रावांभाठा, रायपुर।

राजेश पाल उर्फ चोटी उर्फ राजू (31) - नवागांव, मुंगेली।

राजू मंडल उर्फ बंगाली (35) - रावांभाठा, खमतराई, रायपुर; मूल निवासी दुर्ग।

एक आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, राजू मंडल उर्फ बंगाली के खिलाफ पहले से दो चोरी और एक हत्या समेत तीन मामले दर्ज हैं। लता साहू की हत्या का मामला उसके खिलाफ चौथा अपराध बताया गया है।

वहीं, मनहरण सारंग के खिलाफ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने और अवैध वसूली का मामला पहले से दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

दो साल बाद वैज्ञानिक सबूत से सुलझा केस

लता साहू हत्याकांड में घटना के समय जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य को सुरक्षित रखना जांच में महत्वपूर्ण साबित हुआ। आरोपियों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी, लेकिन नाखूनों से मिले जैविक सैंपल से तैयार DNA प्रोफाइल को सुरक्षित रखने के कारण बाद में संदिग्धों के DNA से उसका मिलान किया जा सका।

इस तरह करीब दो साल पुराने मामले में DNA जांच ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई।

भाजपा नेता की करंट से मौत: सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित, जांच रिपोर्ट में लापरवाही उजागर | BJP Leader's Death by Electrocution: Assistant Engineer Sumit Singh Suspended, Negligence Revealed in Investigation Report
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
02 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
भोपाल के डीबी मॉल के सामने करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निगम की शुरुआती जांच में इस मामले में उनकी जिम्मेदारी सामने आई है।

Tags:
  • 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Raipur murder case
  • रायपुर हत्याकांड
  • महिला की हत्या
  • छत्तीसगढ़
  • डीएनए प्रोफाइल
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।

By VINAY VERMA

दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा

By Ramanand Tiwari

एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान

By Arun Tiwari

67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन

By VINAY VERMA

8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज

By Sandeep Kumar

दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल