भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

Sumit Kumar | Oct 02, 2026, 21:28 IST
Share
डीबी मॉल के सामने करंट लगने से मौत के मामले में सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित कर दिया गया है।<br>
डीबी मॉल के सामने करंट लगने से मौत के मामले में सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित कर दिया गया है।

भोपाल के डीबी मॉल के सामने करंट लगने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निगम की शुरुआती जांच में इस मामले में उनकी जिम्मेदारी सामने आई है।

निगमायुक्त संस्कृति जैन ने द सूत्र से बातचीत में बताया कि शुरुआती जांच में सहायक इंजीनियर सुमित सिंह की जिम्मेदारी तय हुई है। इसी आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।

निगम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को डीबी मॉल के सामने बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना हुई थी। इसके बाद भोपाल कलेक्टर ने 28 सितंबर को घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई थी। जांच समिति की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को नगर निगम को मिली।

जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम ने कार्रवाई की। रिपोर्ट में सामने आया कि सुमित सिंह ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई और लापरवाही बरती। इसी आधार पर बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन के दौरान सुमित सिंह नगर निगम मुख्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में जुड़े रहेंगे। इस दौरान उन्हें नियमों के मुताबिक जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

सुमित सिंह के निलंबन के आदेश की कॉपी।
सुमित सिंह के निलंबन के आदेश की कॉपी।

करंट लगने से हुई थी दिव्यऋषि की मौत

भोपाल के एमपी नगर में डीबी मॉल के सामने दिव्यऋषि तिवारी की बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद बिजली के खंभे और आसपास की वायरिंग की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे।

स्थानीय लोगों और मॉल कर्मचारियों ने बताया था कि हादसे से पहले भी इसी जगह करंट लगने की घटनाएं हुई थीं। एक मॉल कर्मचारी ने दावा किया था कि अगस्त में उसे भी इसी स्थान पर करंट लगा था। हालांकि उसने इसकी शिकायत पुलिस या नगर निगम से नहीं की थी।

दिव्यऋषि की मौत पर कमेटी बनी, IAS की पत्नी लिफ्ट में फंसीं तो एक्ट की तैयारी, मगर हर साल जा रही 1100 जानों का क्या?
30 Sept 2026 ,
By CHAKRESH
भोपाल में आईएएस की पत्नी के लिफ्ट में फंसने और भाजयुमो नेता की करंट से मौत के बाद सरकारी अमला मिनटों में हरकत में आ गया। जांच कमेटियां बनीं और लिफ्ट एक्ट की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन MPERC की रिपोर्ट बताती है कि 2024-25 में करंट से 1,102 मौतें हुईं। हर 8 घंटे में दम तोड़ते आम आदमी के लिए सिस्टम की यह फुर्ती क्यों गायब रहती है?

पोल छूते ही गिर गए थे दिव्यऋषि

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दिव्यऋषि सड़क पार करके डिवाइडर तक पहुंचे थे। इसी दौरान बिजली का पोल छूते ही उन्हें तेज करंट लगा और वे गिर गए। पीछे आ रही एक महिला ने उनकी मदद करने की कोशिश की तो उसे भी झटका लगा।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दिव्यऋषि को सीपीआर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। एम्स में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, 1.5 करोड़ का विवाद आया सामने, उधर केयरटेकर ने घर ब्लास्ट की रची थी साजिश
02 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
भोपाल में पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या के 48 घंटे बाद भी मकसद साफ नहीं है। आरोपी केयरटेकर वरुण कपूर घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने अब मामले में हत्या और लूट का केस दर्ज किया है। जांच में 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का नया एंगल भी सामने आया है।

हादसे के बाद ढंका गया बिजली का पोल

घटना के बाद संबंधित पोल को त्रिपाल से ढंका गया है। उसके आसपास बैरिकेडिंग कर चेतावनी भी लगाई गई। हादसे के बाद इलाके के दूसरे बिजली के पोल और खुले तारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठे।

एमपी नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। अब नगर निगम के स्तर पर जांच रिपोर्ट आने के बाद पहली बड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए सहायक इंजीनियर सुमित सिंह को निलंबित किया गया है।
Tags:
  • bhopal
  • डीबी मॉल
  • द सूत्र
  • भोपाल
  • बिजली विभाग
  • भोपाल नगर निगम
  • Bhopal Municipal Corporation
  • भाजपा
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी