CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें....

Umeshwari Baghel | Sept 25, 2026, 21:07 IST
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
बालोद सड़क हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे 5 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल, 30 सितंबर को साय कैबिनेट, CGPSC से DA तक कई मुद्दों पर नजर, बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात: नदियां नदी उफान पर, स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट रद्द।

बालोद सड़क हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे 5 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

top news of chhattisgarh :बालोद के मरकाटोला घाट में धान से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



30 सितंबर को साय कैबिनेट, CGPSC से DA तक कई मुद्दों पर नजर

CG News :छत्तीसगढ़ कैबिनेट की 30 सितंबर को होने वाली बैठक में CGPSC अध्यक्ष नियुक्ति, कर्मचारियों के DA, भर्ती प्रक्रिया और नीतिगत फैसलों पर नजर रहेगी। दिवाली से पहले सरकार के संभावित फैसलों को लेकर कर्मचारी और युवा उम्मीद लगाए बैठे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात: नदियां नदी उफान पर, स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट रद्द

बस्तर में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इंद्रावती और शबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि भूस्खलन के कारण ट्रेनें और फ्लाइट रद्द की गई है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



सरस्वती साइकिल योजना : 66 करोड़ की साइकिलों पर नेताओं का ग्रहण...

छत्तीसगढ़ की सरस्वती साइकिल योजना में 66 करोड़ की साइकिलें छात्राओं तक पहुंचने से पहले ही खराब हो रही हैं। नेताओं के इंतजार में वितरण रुका और बारिश में साइकिलों पर जंग लग गई। मंत्री ने व्यवस्था बदलने और समय पर वितरण की बात कही है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



उप-अवर सचिवों के विभाग बदले,गृह, स्वास्थ्य,वित्त और नगरीय प्रशासन में नई जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। GAD ने 22 उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसरों के विभाग बदले हैं। गृह, स्वास्थ्य, वित्त, नगरीय प्रशासन, शिक्षा समेत कई विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



न भवन, न छात्र: बलरामपुर का अनोखा स्कूल, फिर भी दो शिक्षकों की पोस्टिंग

बलरामपुर के बरदबंधा गांव का सरकारी प्राथमिक स्कूल बिना बच्चों के चल रहा है। स्कूल भवन जर्जर होने के बाद नया निर्माण नहीं हुआ। किचन शेड में चल रही पढ़ाई भी बंद हो गई। अब स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन एक भी छात्र नहीं है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



महासमुंद में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 10 ठिकानों पर छापे 1.48 करोड़ जब्त

महासमुंद पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। 10 ठिकानों पर छापेमारी कर 1.48 करोड़ रुपए नकद समेत कई दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस ने पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



झीरम कांड के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती, 10 दोषियों को मिली है मौत की सजा

झीरम घाटी मामले में NIA अदालत द्वारा 10 आरोपियों को सुनाई गई फांसी की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अब हाईकोर्ट में दोषसिद्धि और मृत्युदंड के खिलाफ कानूनी दलीलें रखी जाएंगी। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



पीएमओ पहुंची Ex-Cadre DG बनाने की शिकायत, तीन आईपीएस अफसरों के प्रमोशन की जल्दी

छत्तीसगढ़ में तीन नए Ex-Cadre DG पद सृजित कर IPS अधिकारियों को प्रमोशन देने का प्रस्ताव चर्चा में है। मामले को लेकर PMO में शिकायत पहुंची है और केंद्र की पूर्व मंजूरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट
  • सड़क हादसा
  • top news of chhattisgarh
  • प्रशासनिक फेरबदल