बस्तर में बारिश से बिगड़े हालात: नदियां नदी उफान पर, स्कूल बंद, ट्रेन-फ्लाइट रद्द

Harrison Masih | Sept 25, 2026, 11:31 IST
Share
बस्तर में भारी बारिश
बस्तर में भारी बारिश

बस्तर में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। इंद्रावती और शबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी है। स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जबकि भूस्खलन के कारण ट्रेनें और फ्लाइट रद्द की गई है।

बस्तर संभाग में बुधवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। इंद्रावती और शबरी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई सड़कें, पुलिया और रपट जलमग्न हो गई हैं। हालात को देखते हुए बस्तर जिले में 25 सितंबर को सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के चलते किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की दो ट्रेनें और खराब मौसम के कारण जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है।

इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ा, इलाकों में अलर्ट

लगातार बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के तटीय और निचले इलाकों में प्रशासन की ओर से मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने SDM, तहसीलदारों और होमगार्ड कमांडेंट को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जिन रपटों और पुल-पुलियों के जलमग्न होने की आशंका है, वहां बैरिकेडिंग की गई है। निगरानी दल और कोटवारों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से उफनती नदियों, नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की है।

जगदलपुर की निचली बस्तियों में जलभराव

भारी बारिश का असर जगदलपुर शहर के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। गंगा मुंडा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड समेत कई निचली बस्तियों में जलभराव हो गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में नालियों का पानी घरों में घुसने की स्थिति बन गई है। धरमपुरा इलाके में भी सड़कें पानी से भर गई हैं।

NH-63 पर आवागमन बंद

जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-63 पर केशलूर के पास पानी भरने के कारण आवागमन बंद हो गया है। केशलूर और मारेंगा के बीच बाहर नाला उफान पर है और सड़क जलमग्न हो गई है। वहीं बड़े मोरठपाल-पंडरीपानी मार्ग पर भी जलभराव के कारण आवाजाही पूरी तरह बाधित है।

इन्जरम पुलिया बंद, हजारों लोग प्रभावित

इन्जरम की मुख्य पुलिया बंद होने से क्षेत्र में हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लगातार बारिश के चलते सुकमा और बीजापुर जिले के कई गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है और कुछ गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

25 सितंबर को सभी स्कूल बंद

बच्चों की सुरक्षा और खराब मौसम को देखते हुए बस्तर जिले में 25 सितंबर को सभी शासकीय, निजी और अनुदान प्राप्त स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दिन होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे पहले 24 सितंबर को भी जिले के स्कूल बंद रहे थे।

किरंदुल-विशाखापट्टनम की दो ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग प्रभावित हुआ है। रायगढ़ मंडल के MVG-CTS स्टेशनों के बीच ट्रैक पर भूस्खलन के चलते 25 सितंबर को चलने वाली दो ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

  • 58502/58501 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर
  • 18516/18515 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस

जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट भी रद्द

बारिश और खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। खराब मौसम के चलते जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है।

कोंटा में शबरी नदी डेंजर लेवल से ऊपर

सुकमा जिले के कोंटा में शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 43.02 मीटर दर्ज किया गया, जो इसके 42 मीटर के डेंजर लेवल से 1.02 मीटर ऊपर है। नदी का वार्निंग लेवल 40.50 मीटर है। जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में हाई अलर्ट एडवाइजरी जारी की है।

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से नदी और निचले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और बच्चों व बुजुर्गों को ऐसे स्थानों से दूर रखने को कहा गया है।

बस्तर में बारिश ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान

CG weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, बंगाल की खाड़ी में बन रहा तगड़ा सिस्टम

MP-CG में भारी बारिश का अलर्ट, वहीं राजस्थान में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, जानें आपके शहर का मौसम

MP और छत्तीसगढ़ में कल से होगी भारी बारिश, राजस्थान में पड़ेगी गर्मी

Tags:
  • भारी बारिश
  • बारिश का अलर्ट
  • बस्तर संभाग
  • बस्तर में बारिश
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • CG Weather Update
  • फ्लाइट रद्द
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना