CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 14:39 IST
CG Vyapam recruitment police department announced for many posts the sootr
Chhattisgarh Vyapam Job Vacancy : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है।

Chhattisgarh Vyapam Job Vacancy : पुलिस विभाग ने सरकारी नौकरी की खोज कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 27 जून 2025 तक जारी रहेगी।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ व्यापमं ने जारी किया Exam कैलेंडर, इस Link से करें चेक



योग्य एवं इच्छुक अभ्यथी तय तिथियों के अंदर केवल ऑनलाइन माध्यम से सीजी व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके फॉर्म भर सकते हैं।



12th पास अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण किया हो।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ व्यापमं ने 11 परीक्षाओं की तारीखें घोषित कीं, 30 मई से शुरुआत



इस भर्ती में शामिल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेमी होनी चाहिए। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए लंबाई 165 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष का सामान्य रूप में सीना 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई 152.4 सेमी तय की गई है।



एप्लीकेशन प्रॉसेस

- इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर विजिट करें।



- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।



- अब अगले पेज पर "कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25)" पर क्लिक करना है।



ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं केस में हाईकोर्ट ने सुधीर शर्मा के सभी केस CBI की इस एक लाइन से किए खारिज



- Online Application Form पर क्लिक करने के बाद क्रिएट न्यू प्रोफाइल पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।



- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।



- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के सन्दर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।



ये खबर भी पढ़िए...व्यापमं पुलिस कांस्टेबल भर्ती केस : हाई कोर्ट ने रद्द की डॉ. अजय मेहता के खिलाफ CBI-STF की FIR









CG%20Constable%20Vacancy%202025%20notification-224010


cg vyapam | CG Vyapam Job Recruitment | cg vyapam news today | CG Vyapam Recruitment | Chhattisgarh Vyapam Exam | Chhattisgarh Vyapam News | छत्तीसगढ़ व्यापमं | छग व्यापम न्यूज | पुलिस विभाग में निकली वैकेंसी





Tags:
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • छग व्यापम न्यूज
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • छत्तीसगढ़ व्यापमं
  • CG Vyapam Recruitment
  • CG Vyapam Job Recruitment
  • cg vyapam news today
  • cg vyapam
  • पुलिस विभाग में निकली वैकेंसी