CG Weather Update : आज जगदलपुर में बरसेंगे बादल, रायपुर-बिलासपुर में सिर्फ दीदार देंगे

Deeksha Nandini Mehra | Jul 01, 2024, 07:30 IST
CG weather update
आज बस्तर संभाग के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं बिलासपुर रायपुर संभाग के इलाकों में आज बदल छाए रहेंगे। इन इलाकों में देर रात तक बारिश हो सकती है।

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में आज भी मानसून की गतिविधयां जारी रहेंगी। आज बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। जगदलपुर व उसके आसपास के इलाकों में हवा के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं बिलासपुर रायपुर संभाग के इलाकों में आज बदल छाए रहेंगे। इन इलाकों में देर रात तक बारिश हो सकती है।



68b37ba7-11d


आज यहां होगी बारिश

आज बिलासपुर और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। बिलासपुर के पेंड्रा, जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ व बस्तर संभाग के जगदलपुर, बस्तर और बास्तानार में बारिश होगी। रायपुर व बिलासपुर के कुछ संभाग में आज सुबह से बादल छाए रहेंगे। यहां देर रात तक तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।



कहां कितनी हुई बारिश

24 घंटे में प्रदेशभर में सबसे ज्यादा कुसमी में 160 मिमी बारिश हो गई। पाटन में 140, पेंड्रारोड में 100 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा दोरना पाल में 90, शंकरगढ़ में 80, कोरबा, कोंटा, बम्हनीडीह और हरदीबाजार में 70, सारागांव, रतनपुर, लोरमी और मस्तूरी में 60, वाड्रफनगर, सीपत, बलौदा, बलरामपुर और बिलासपुर में 50​ मिमी बारिश हुई। अन्य कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में करीब तीन मिमी पानी गिरा।



thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट