अब साल में दो बार होगी परीक्षा, हाजिरी कम होने पर छात्र बन जाएंगे प्राइवेट

Harrison Masih | Jun 22, 2026, 17:06 IST
CGBSE स्कूल नियमों में बदलाव 2026
छत्तीसगढ़ में स्कूल एडमिशन के नियम बदल गए हैं। अब कम हाजिरी होने पर रेगुलर छात्र प्राइवेट बन जाएंगे। जानें क्या है नया क्रेडिट सिस्टम और साल में 2 बार परीक्षा का नया नियम...

समझें क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी CGBSE ( Chhattisgarh Board of Secondary Education) ने 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। अब बिना APAAR ID के 9वीं से 12वीं में प्रवेश नहीं मिलेगा। 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, वरना प्राइवेट परीक्षार्थी माना जाएगा। साल में दो बार मुख्य परीक्षा होगी। प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।



APAAR ID क्यों जरूरी है

सरकार ने सभी विद्यार्थियों के लिए APAAR ID यानी ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (APAAR - Automated Permanent Academic Account Registry) बनाना अनिवार्य कर दिया है।



यह एक तरह की शैक्षणिक पहचान संख्या है। बिना इस आईडी के 9वीं से 12वीं तक किसी भी कक्षा में नियमित प्रवेश नहीं मिलेगा।



75% हाजिरी नहीं तो प्राइवेट

नए नियमों के अनुसार नियमित विद्यार्थी के लिए स्कूल में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। यदि हाजिरी कम रही तो नियमित विद्यार्थी का आवेदन निरस्त होगा और प्राइवेट परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देनी होगी।



विशेष परिस्थितियों में मंडल की ओर से अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट मिल सकती है यानी कम से कम 65 प्रतिशत हाजिरी होनी चाहिए।



CGBSE school admission


साल में दो बार मुख्य परीक्षा

बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में भी बड़ा बदलाव किया है। अब एक ही सत्र में दो बार मुख्य परीक्षा होगी।



पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी परीक्षा जून-जुलाई में होगी। यदि छात्र दूसरी परीक्षा में भी फेल होता है तो क्रेडिट योजना के तहत उसे अगले साल भी मौका दिया जाएगा।



गैप होने पर क्या नियम

यदि किसी छात्र की पढ़ाई में एक साल का अंतर (Gap) आया है, तो वह शपथ-पत्र (Affidavit) जमा करके दोबारा रेगुलर छात्र के रूप में एडमिशन ले सकता है। यदि पढ़ाई छूटे हुए 2 साल से अधिक का समय हो गया है, तो छात्र को नियमित एडमिशन नहीं मिलेगा। उन्हें केवल प्राइवेट छात्र के रूप में ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।



प्रवेश की तारीखें

छात्रों और अभिभावकों के लिए बोर्ड ने समय-सीमा भी तय कर दी है:

  • नियमित एडमिशन: कक्षा 9वीं से 12वीं तक रेगुलर एडमिशन की प्रक्रिया 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी।
  • विशेष अनुमति से प्रवेश: बहुत जरूरी होने पर मंडल सचिव की अनुमति से 17 अगस्त 2026 तक एडमिशन लिया जा सकेगा।
  • रिजल्ट के बाद मौका: जो छात्र दूसरी मुख्य परीक्षा (पूरक) में पास होंगे, वे रिजल्ट आने के 10 दिनों के भीतर अगली कक्षा में एडमिशन ले सकेंगे।
  • 9वीं कक्षा का नामांकन: कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए 31 अगस्त 2026 तक रजिस्ट्रेशन (नामांकन) कराना अनिवार्य है।

FAQ

  1. सीजीबीएसई के नए नियम क्या हैं?
    सीजीबीएसई ने 2026-27 सत्र से 75% उपस्थिति अनिवार्य की है, साथ ही अपार आईडी के बिना 9वीं से 12वीं तक प्रवेश नहीं मिलेगा।
  2. CGBSE 2026-27 में प्रवेश के लिए क्या जरूरी है?
    APAAR ID होना अनिवार्य है। बिना इसके 9वीं से 12वीं में प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही 75 प्रतिशत उपस्थिति भी जरूरी है।
  3. 9वीं-12वीं में प्रवेश की आखिरी तारीख क्या है?
    नियमित प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून से 31 जुलाई 2026 तक है। विशेष परिस्थितियों में 17 अगस्त तक प्रवेश संभव है। 9वीं के छात्रों के लिए 31 अगस्त तक नामांकन अनिवार्य है।

यह खबरें भी पढ़े...

छत्तीसगढ़ में PG एडमिशन नियम-2025 लागू, स्थानीय छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ



छत्तीसगढ़ में PG एडमिशन नियम-2025 लागू, स्थानीय छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ



बिना परमिशन आपके बच्चों की जानकारी APAAR ID में हो रही अपलोड, निजी स्कूलों पर कलेक्टर बना रहे दबाव



CBSE Exam 2026: APAAR ID Card के बिना इस बार छात्र नहीं दे पाएंगे बोर्ड एग्जाम, बोर्ड की नई गाइडलाइंस जारी



Tags:
  • APAAR ID Card
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • cgbse
  • school admission
  • एडमिशन नियम