रेप केस में जेल में बंद चावल वाले बाबा पर एक और FIR, रायपुर पुलिस करेगी गिरफ्तार
समझें क्या है पूरा मामला
सिलयारी के चर्चित चावल वाले बाबा उर्फ कथावाचक नरेंद्र नयन शास्त्री अब रायपुर में भी मुसीबत में हैं। महासमुंद में दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद बाबा के खिलाफ रायपुर की खम्हारडीह पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। गाजियाबाद के एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि बाबा ने तंत्र-मंत्र के नाम पर उनसे 35 लाख रुपए ठगे। पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति मांग रही है।
कौन है चावल वाले बाबा
नरेंद्र नयन शास्त्री सिलयारी के रहने वाले हैं। वे कथा-वाचन करते हैं। एक मुट्ठी चावल और लाल फूल देखकर लोगों का भविष्य, सत्ता परिवर्तन और चुनाव परिणाम बताने का दावा करते थे।
इससे पहले बागबाहरा में एक युवती ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वे महासमुंद जेल में बंद हैं।
भाई की मौत का राज जानने के लिए दिए 35 लाख
गाजियाबाद के कारोबारी डॉ. ऋषभ चौबे के भाई की पिछले साल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई की मौत को लेकर उन्हें संदेह था।
उनके पिता के एक मित्र रायपुर में रहते हैं। उन्हीं के जरिए डॉ. ऋषभ की मुलाकात बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री से हुई।
डॉ. ऋषभ ने बाबा से भाई की मौत का कारण जानने की बात कही। बाबा ने एक मुट्ठी चावल और लाल फूल के जरिए पूरी जानकारी देने का भरोसा दिलाया।
10 लाख नकद और 25 लाख की कार हड़पी
आरोप है कि बाबा ने करीब आठ महीने के दौरान अलग-अलग किश्तों में 10 लाख रुपए नकद ले लिए।
इसके बाद 25 लाख रुपए की कार भी खरीदवा ली। इस तरह कुल 35 लाख रुपए खर्च हो गए।
इतनी रकम खर्च करने के बावजूद बाबा ने न तो कोई जानकारी दी और न ही समस्या का समाधान किया। उल्टे वह और पैसों की मांग करने लगा।
खम्हारडीह पुलिस ने दर्ज किया केस
शनिवार को खम्हारडीह पुलिस ने गाजियाबाद निवासी डॉ. ऋषभ चौबे की शिकायत पर बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
चूंकि बाबा अभी महासमुंद जेल में बंद हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।
पुलिस ने बताया कि अनुमति मिलते ही गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।
बागबाहरा में भी था दुष्कर्म का मामला
बागबाहरा में एक युवती ने बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस मामले की जांच में बाबा दोषी पाए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद से वे महासमुंद जेल में बंद हैं। अब रायपुर में ठगी का यह नया मामला उनकी मुश्किलें और बढ़ा गया है।
FAQ
- चावल वाले बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री कौन हैं?
नरेंद्र नयन शास्त्री छत्तीसगढ़ के सिलयारी निवासी कथावाचक हैं, जो एक मुट्ठी चावल और लाल फूल के जरिए भविष्य बताने और समस्याओं का समाधान करने का दावा करते थे। - चावल वाले बाबा पर क्या-क्या आरोप हैं?
बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री पर बागबाहरा में दुष्कर्म का मामला पहले से दर्ज है। अब रायपुर में गाजियाबाद के कारोबारी से 35 लाख की ठगी का केस भी दर्ज हुआ है। वे अभी महासमुंद जेल में बंद हैं। - चावल वाले बाबा को क्यों गिरफ्तार किया गया?
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के नरेंद्र नयन शास्त्री, जिन्हें चावल वाले बाबा कहा जाता था, को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला का शोषण किया।
ये खबरें भी पढ़ें...
चावल वाले बाबा रेप केस में पहुंचे जेल, एक साल में 4 पाखंडियों का बिगड़ा खेल
डोंगरगढ़ फर्जी बाबा के आश्रम में गंदा खेल,ड्रग्स और विदेशी लड़कियों से कनेक्शन का खुलासा
बिना बिल दिए 5 स्टार होटल में रुकता था VIP ठग बिंगसन जॉन, रायपुर पुलिस ने दबोचा
उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान