चावल वाले बाबा रेप केस में पहुंचे जेल, एक साल में 4 पाखंडियों का बिगड़ा खेल
Arun Tiwari | Jun 10, 2026, 16:14 IST
nirmal-baba-arrested-rape-case
छत्तीसगढ़ में एक और बाबाकांड उजागर हो गया है। एक साल में तीन बाबा जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं। फर्जी बाबाओं लोगों को ठगने और महिलाओं को झांसे में लेने के लिए धर्म और आस्था का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ में बाबागिरी करने वाले फर्जी बाबा अब जेल वाले बाबा बन गए हैं। कोई जटाजूट रखकर तो कोई चमत्कार करके लोगों को आस्था के नाम पर ठग रहे थे। भविष्य बताने के नाम पर महिलाओं को अपने झांसे में लेने वाले ये बाबा अपना खुद का भविष्य भी नहीं देख पाए। अब पुलिस के हत्थे चढ़े हैं चावल वाले बाबा।
यह बाबा रेप केस में गिरफ्तार हुए हैं। चावल वाले बाबा अब जेल के चावल खाएंगे। इससे पहले मथुरा में एक बाबा जेल पहुंचे हैं। उनको भी छत्तीसगढ़ की लड़की ने जेल भिजवाया है। प्रदेश में एक साल में तीन और बाबा जेल की चक्की पीस रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में चमत्कार और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले बाबाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। जहां खुद को ज्योतिषाचार्य बताने वाले नरेंद्र नयन शास्त्री को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इलाके में वह चावल वाले बाबा और चाय वाले बाबा के नाम से जाना जाता था। वो चावल व लाल फूल के जरिए लोगों का भूत,भविष्य बताने का दावा करता था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला लंबे समय से शरीर में दर्द की समस्या से परेशान थी और इलाज की उम्मीद लेकर आरोपी के पास पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान बाबा ने बीमारी दूर करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मंगलवार को बागबाहरा पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और सिलयारी इलाके से नरेंद्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी का निवास सिलयारी में ही है। पूछताछ के लिए उसे बागबाहरा लाया गया है।
29 साल का अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था। उसने मथुरा में धर्म का धंधा खोल रखा था। मृदंग पर थाप देकर और फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर वो नौजवानों को फंसाता था। इसके लिए वो सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करता था। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ की 22 साल की पढ़ी-लिखी युवती ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बाबा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल पहुंचा दिया है।
छत्तीसगढ़ में बीते एक साल के दौरान पाखंडी बाबाओं से जुड़े कई गंभीर मामले सामने आए हैं। इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले में 60 वर्षीय निर्मल बाबा को भी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उसने शरीर दर्द से परेशान एक महिला को चमत्कारिक इलाज का भरोसा दिलाया, प्रसाद खिलाकर अपने प्रभाव में लिया और बाद में मैहर बुलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने उसे हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया था।
करीब 11 महीने पहले डोंगरगढ़ में भी एक पाखंडी बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी। प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास जटाधारी साधु के वेश में आश्रम चला रहे तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान आश्रम से सेक्स टॉय, इंजेक्शन, नशीले पदार्थ और करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय तक गोवा में रह चुका था और पिछले करीब डेढ़ साल से डोंगरगढ़ में साधु के वेश में गतिविधियां चला रहा था।
ताजा गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर अंधविश्वास और चमत्कार के नाम पर लोगों को झांसा देने वाले बाबाओं की गतिविधियां चर्चा में हैं। यह तो सिर्फ छत्तीसगढ़ की बात है लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर भी बाबा गंभीर आरोपों में जेल में बंद हैं। बात आशाराम बापू की हो या राम रहीम की सभी जेल में सजा भोग रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर लोग आस्था के नाम पर क्यों इनके झांसे में आ रहे हैं। आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं के बाद भी आश्रमों में लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। धर्म पर दाग लगाने वाले बाबाओं के कारण संत परंपरा के साधु संत भी दुखी होते हैं।
दुष्कर्म का आरोपी आसाराम जिस इंदौर आश्रम से हुआ था गिरफ्तार, उसी में आराम के लिए पहुंचा
डोंगरगढ़ फर्जी बाबा के आश्रम में गंदा खेल,ड्रग्स और विदेशी लड़कियों से कनेक्शन का खुलासा
फर्जी बाबा गिरफ्तार: योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी जलेबी बाबा की जेल में हुई मौत
यह बाबा रेप केस में गिरफ्तार हुए हैं। चावल वाले बाबा अब जेल के चावल खाएंगे। इससे पहले मथुरा में एक बाबा जेल पहुंचे हैं। उनको भी छत्तीसगढ़ की लड़की ने जेल भिजवाया है। प्रदेश में एक साल में तीन और बाबा जेल की चक्की पीस रहे हैं।
चावल वाले बाबा का बिगड़ा भाग्य:
इलाके में वह चावल वाले बाबा और चाय वाले बाबा के नाम से जाना जाता था। वो चावल व लाल फूल के जरिए लोगों का भूत,भविष्य बताने का दावा करता था। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला लंबे समय से शरीर में दर्द की समस्या से परेशान थी और इलाज की उम्मीद लेकर आरोपी के पास पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान बाबा ने बीमारी दूर करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मंगलवार को बागबाहरा पुलिस की टीम रायपुर पहुंची और सिलयारी इलाके से नरेंद्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी का निवास सिलयारी में ही है। पूछताछ के लिए उसे बागबाहरा लाया गया है।
मथुरा का बाबा कांड :
निर्मल बाबा का काला चरित्र :
डोंगरगढ़ आश्रम को बनाया हवस का ठिकाना :
निष्कर्ष
FAQ
- चावल वाले बाबा को क्यों गिरफ्तार किया गया?
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के नरेंद्र नयन शास्त्री, जिन्हें चावल वाले बाबा कहा जाता था, को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उन्होंने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला का शोषण किया। - क्या छत्तीसगढ़ में पहले भी फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है?
हाँ, पिछले एक साल में मथुरा के आदिकर्ता नारायण दास, जांजगीर-चांपा के निर्मल बाबा और डोंगरगढ़ में आश्रम चलाने वाले एक कथित साधु समेत कई बाबाओं के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए और वे जेल भेजे गए।
यह खबरें भी पढ़ें...
डोंगरगढ़ फर्जी बाबा के आश्रम में गंदा खेल,ड्रग्स और विदेशी लड़कियों से कनेक्शन का खुलासा
फर्जी बाबा गिरफ्तार: योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
120 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी जलेबी बाबा की जेल में हुई मौत
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta