योग की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, हाई-प्रोफाइल योगगुरु NDPS एक्ट में गिरफ्तार
Harrison Masih | Published:
Ganja smuggling under guise of yoga high-profile yoga guru arrested the sootr
डोंगरगढ़ में प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित एक फार्महाउस में संचालित हो रहे कथित योगाश्रम की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है।
डोंगरगढ़ में प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित एक फार्महाउस में संचालित हो रहे कथित योगाश्रम की आड़ में गांजे की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। जिला पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल रैकेट का पर्दाफाश किया और एक कथित योगगुरु को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ का स्थायी निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चला रहा था, जहाँ वह विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था। उसने यह भी दावा किया कि वह 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर है।
ये खबर भी पढ़ें... गांजा तस्करी कर करोड़ों कमा रही खाकी वर्दी, दूर तक फैला है नेटवर्क
पुलिस ने बताया कि आरोपी डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी क्षेत्र में गोवा की तर्ज पर एक नया योगाश्रम स्थापित करने की तैयारी में था। लेकिन, इस तथाकथित योग केंद्र की आड़ में वह गांजे की बिक्री कर रहा था। फार्महाउस में स्थानीय युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचा जा रहा था, जिससे कई युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
पुलिस ने फार्महाउस में दबिश देकर 1.993 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹20,000) और कुछ अनैतिक आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... साधु के वेश में गांजा तस्करी... पुलिस ने दो को रंगे हाथों पकड़ा
पुलिस अब कांती अग्रवाल के एनजीओ नेटवर्क, विदेशी संपर्कों और उसकी विदेश यात्राओं की गहन जांच कर रही है। प्राथमिक स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि उसका संपर्क अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से हो सकता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है ताकि छत्तीसगढ़ में सक्रिय अन्य नशा रैकेट का भी भंडाफोड़ किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... सूटकेस में गांजा तस्करी करते पकड़ी गई 23 साल की युवती
इस मामले ने न केवल योग और अध्यात्म की छवि को धूमिल किया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि किस तरह अवैध कार्य करने वाले लोग धर्म और सेवा जैसे मंचों का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि अंतरराष्ट्रीय लिंक की पुष्टि होती है तो केंद्र स्तर तक रिपोर्ट भेजी जाएगी।
यह प्रकरण छत्तीसगढ़ में चल रहे अवैध नशा व्यापार के खतरनाक पहलुओं को उजागर करता है, जो समाज के हर स्तर पर असर डाल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा था जेल में गांजा तस्करी, पुलिस ने केस दबाने किया भरसक प्रयास
योगा की आड़ में गांजा तस्करी | NDPS Act case | योगगुरु निकला गांजा तस्कर | Ganja smuggling in yogashram | डोंगरगढ़ योगगुरु गिरफ्तार | Chhattisgarh Dongargarh
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरगढ़ का स्थायी निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चला रहा था, जहाँ वह विदेशी पर्यटकों को योग और ध्यान की शिक्षा देता था। उसने यह भी दावा किया कि वह 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है और 10 से अधिक एनजीओ का डायरेक्टर है।
ये खबर भी पढ़ें... गांजा तस्करी कर करोड़ों कमा रही खाकी वर्दी, दूर तक फैला है नेटवर्क
फार्महाउस में अध्यात्म की आड़ में नशे का धंधा
बरामद हुआ गांजा और अनैतिक सामग्री
ये खबर भी पढ़ें... साधु के वेश में गांजा तस्करी... पुलिस ने दो को रंगे हाथों पकड़ा
अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच
ये खबर भी पढ़ें... सूटकेस में गांजा तस्करी करते पकड़ी गई 23 साल की युवती
प्रशासन सख्त, जांच में तेजी
यह प्रकरण छत्तीसगढ़ में चल रहे अवैध नशा व्यापार के खतरनाक पहलुओं को उजागर करता है, जो समाज के हर स्तर पर असर डाल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... फिजियोथेरेपिस्ट कर रहा था जेल में गांजा तस्करी, पुलिस ने केस दबाने किया भरसक प्रयास
योगा की आड़ में गांजा तस्करी | NDPS Act case | योगगुरु निकला गांजा तस्कर | Ganja smuggling in yogashram | डोंगरगढ़ योगगुरु गिरफ्तार | Chhattisgarh Dongargarh
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari