सूटकेस में गांजा तस्करी करते पकड़ी गई 23 साल की युवती
Neel Tiwari | Published:
thesootr
मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस ने एक युवती को पकड़ा है। पुलिस कर्मियों ने इस युवती से पूछताछ की। युवती ने जो बताया उससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ...
अमूमन रेलवे प्लेटफार्म पर एक सूटकेस लिए खड़ी अच्छे परिवार की नजर आने वाली सुंदर युवती को देखकर कोई भी यह शक नहीं करता कि वह कोई अपराधी होगी। अब इसी बात का फायदा उठाते हुए महिलाएं भी तस्करी जैसे अपराधों में जुड़ गई। ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से एक गांजा तस्कर युवती पकड़ी गई।
जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर एक 23 वर्षीय युवती प्लेटफार्म के इटारसी की ओर वाले छोर पर बैठी हुई थी। इस युवती के पास एक सूटकेस भी था जिसे देखकर यह लग रहा था कि यह कोई यात्री है। प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के पुलिस कर्मियों को इस युवती पर कुछ शक हुआ जिसके बाद उन्होंने इससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि युवती मूलतः नागपुर जिले की निवासी है और जबलपुर में कोठारी अस्पताल के पास मदन महल थाना क्षेत्र में वह किराए के मकान में रहती है।
पुलिस पूछताछ में प्लेटफार्म पर रुकने के संबंध में युवती ने सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद जीआरपी पुलिसकर्मी युवती को जीआरपी थाने लाए और उसका सूटकेस चेक किया गया तो उसके अंदर 13 पैकेटों में 2 लाख 60 हजार रुपए कीमत का कुल 13 किलो 600 ग्राम गांजा मिला। जीआरपी थाना पुलिस के द्वारा युवती पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
इस मामले की प्रारंभिक पूछताछ में युवती के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह यहां पर किसी व्यक्ति को यह गांजा सप्लाई करती थी। जिसके एवज में उसे कुछ रकम मिलती थी। हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी तफ्तीश कर रही है और जीआरपी ने किसी भी अन्य आरोपी के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है पर जीआरपी के सूत्रों के अनुसार किसी आदेश जाट नाम के व्यक्ति के लिए यह युवती गांजा तस्करी करती थी। अब इस मामले में पुलिस यह भी जांच करेगी कि इस युवती के पिछले इस तरह के कितने रिकॉर्ड हैं और इसके पहले इसने कितनी बार इस तरह गांजे की तस्करी की है।
युवती मूलतः नागपुर जिले की निवासी है
युवती के पास से 13 किलो 600 ग्राम गांजा मिला
गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह का हो सकता है भंडाफोड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari