छत्तीसगढ़ फिर स्वच्छता में अव्वल, देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की सूची में तीसरे नंबर पर
Pratibha Rana | Jan 11, 2024, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ फिर स्वच्छता में अव्वल, देश के सबसे स्वच्छ राज्यों की सूची में तीसरे नंबर पर
इस बार छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली में भारत मंडपम में राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे।
Raipur. देश की सबसे साफ सुथरे यानी स्वच्छ राज्यों की सूची में एक बार फिर छत्तीसगढ़ अव्वल आया है। इस बार छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर हैं। दिल्ली में भारत मंडपम में राष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहे। इसके अलावा 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में दुर्ग जिले के पाटन को देश में दूसरा नंबर की पोजिशन मिली है। सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण किया।
स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कार मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के टॉप 3 राज्यों में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश हैं। इसी के साथ 1 लाख से कम आबादी में छत्तीसगढ़ का पाटन को दूसरे सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है। पहले नंबर पर महाराष्ट्र का शासवड़ है। तीसरे नंबर पर भी महाराष्ट्र का लोनावला है।
छत्तीसगढ़ में 3 लाख से ज्यादा टॉयलेट्स का निर्माण हुआ है। छत्तीसगढ़ साल 2017 में ओडीएफ राज्य होने का दर्जा हासिल कर चुका है। प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा घरों में शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। मिशन क्लीन के तहत 10 हजार से ज्यादा स्वच्छता दीदियों को अप्वाइंट किया गया है जो ना सिर्फ घर घर से कचरा इकट्ठा करती है बल्कि इस कचरे से खाद बनाकर भी बेचती है। प्रदेश के पांच निकायों का नाम स्वच्छता की लिस्ट में होना बड़ी उपलब्धि है।
सफाई में भी अव्वल
प्रदेश के पांच निकायों का नाम
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj