छत्तीसगढ़ में 2 ननों की गिरफ्तारी का विरोध, संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

Pravesh Shukla | Jul 28, 2025, 18:48 IST
Harry (42)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से केरल की 2 कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ है। मिशनरी सिस्टर्स को धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।

दिल्ली। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से केरल की 2 कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में संसद के बाहर प्रदर्शन हुआ है। मिशनरी सिस्टर्स को धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के विरोध में केरल से विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।



पढ़ें: कांस्टेबल ने कहा- 'HIV संक्रमित हूं, नहीं दे सकता भरण पोषण', हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका



WhatsApp Image 2025-07-28 at 18.07.22


पढ़ें: हाईकोर्ट की आदेश के बावजूद मवेशियों की सड़कों पर मौजूदी बरकरार,फिर कुचली गईं 26 गायें...



chhattisgarh-Catholic-nuns-arrest-protest the sootr


कार्रवाई को सार्वजनिक करे सरकार: बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले में कहा कि भाजपा की सरकार धर्मांतरण के नाम पर केवल राजनीति कर रही है। जिस तरह से ये मामला सामने आया है, सरकार को निष्पक्ष ढंग से जांच करनी चाहिए। पूरी कार्रवाई को सार्वजनिक करना चाहिए। सरकार इसे राजनीतिक एजेंडा बनाकर काम कर रही है।

पढ़ें: दहेज प्रताड़ना के केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज FIR किया रद्द



युवती की मां ने क्या कहा ?

वहीं इस मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन से बरामद की गई युवती की मां ने बताया कि- 'हमने अपनी बेटी को खुद भेजा था, अपने पैर पर खड़ा होने के लिए।' जबकि युवती के जीजा ने बताया था कि मैंने कहा था किसी पर विश्वास करके ऐसे नहीं भेजना, लेकिन मेरी बात किसी ने नहीं मानी।


दुर्ग रेलवे स्टेशन में हुई थी गिरफ्तारी

शुक्रवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन में धर्मांतरण और मानव तस्करी को लेकर जमकर बवाल हुआ था। 2 मिशनरी सिस्टर (नन) और एक युवक पर 3 आदिवासी युवतियों को UP के आगरा में काम दिलाने के बहाने बेचने ले जाने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक जिनपर नारायणपुर की युवतियों को आगरा ले का आरोप है उनके नाम सुखमन मंडावी और मिशनरी सिस्टर प्रीति और वंदना है। ये तीनों लोग कमलेश्वरी, ललिता और सुखमति नाम की युवती को आगरा लेकर जा रहे थे, जिन्हें बजरंग दल ने पकड़ा है।



पढ़ें; कई पदों पर जॉब के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,दसवीं पास से ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं आवेदन



7 नाबालिग लड़कियों की मिली तस्वीर

जानकारी के मुताबिक पकड़े गए मिशनरी सिस्टर और युवक के पास पादरी का नंबर और 7 नाबालिग लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं। साथ ही कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। बरामद की गई तीनों लड़कियों को फिलहाल भिलाई सखी सेंटर में रखा गया है, जबकि 2 मिशनरी सिस्टर और युवक GRP की हिरासत में हैं।



छत्तीसगढ़ में नन गिरफ्तार |



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ धर्मांतरण | संसद में प्रदर्शनकारी | AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल | विष्णुदेव साय | छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण | विजय शर्मा | Catholic nuns arrest | Conversion | human trafficking | Chhattisgarh human trafficking | Rahul Gandhi | parliament



Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • प्रियंका गांधी
  • parliament
  • संसद में प्रदर्शनकारी
  • विष्णुदेव साय
  • human trafficking
  • मानव तस्करी
  • Conversion
  • प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण
  • AICC के महासचिव केसी वेणुगोपाल
  • विजय शर्मा
  • Chhattisgarh human trafficking
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण
  • छत्तीसगढ़ में नन गिरफ्तार
  • Catholic nuns arrest