प्रदेश के सभी कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक ले सकेंगे दाखिला

Pravesh Shukla | Aug 30, 2025, 14:20 IST
chhattisgarh-college-admission-date-extended-2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थिउच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।



पढ़ें: लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत ने फरारी के लिए पत्नी के गहने भी बेच डाले



एडमिशन की तारीख बढ़ाई गई

गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।



पढ़ें: Big Boss 19 का पहला विकेंड का वार, मृदुल-नतालिया का डांस, जानें शो में और क्या-क्या होगा खास



नई तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन

प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि छात्रों की सुविधा के लिए अब बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब वे निर्धारित नई तिथि तक महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।



पढ़ें:राजस्थान विधानसभा में कर दिया यह नवाचार, जानें इस बार कैसे होगा खास एक सितम्बर से शुरू हो रहा सत्र



खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

  1. प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। यह तिथि अब 5 सितंबर, 2025 तक कर दी गई है।
  2. सरकार का निर्देश: यह निर्णय उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया है।
  3. तिथि बढ़ाने का कारण: पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त थी। कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई थीं, जिसे देखते हुए छात्रों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
  4. छात्रों को राहत: इस फैसले से उन हजारों छात्रों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे।
  5. व्यापक स्वागत: सरकार के इस निर्णय का छात्रों और अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

पढ़ें:लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत ने फरारी के लिए पत्नी के गहने भी बेच डाले



छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान

शासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग के इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों एवं संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।



Admission Process



: छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन | छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन डेट | उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़ | कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया | प्रवेश प्रक्रिया के नए नियम | Chhattisgarh College Admission | CG College Admission date extend | Higher Education Chhattisgarh | academic session chhattisgarh | Admission Proces



Tags:
  • कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया
  • प्रवेश प्रक्रिया के नए नियम
  • Admission Process
  • प्रवेश प्रक्रिया
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन
  • छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन डेट
  • CG College Admission date extend
  • Chhattisgarh College Admission
  • उच्च शिक्षा छत्तीसगढ़
  • Higher Education Chhattisgarh
  • academic session chhattisgarh