उसे बलि चढ़ाने के लिए आती थी आवाज... पहले मुर्गे पर किया अभ्यास, फिर बेटे का ही...

Deeksha Nandini Mehra | May 27, 2024, 14:11 IST
पिता ने दी बेटे की बलि
उसे लगातार ही बलि देने की आवाजें आती रही थीं। इतनी कि वो परेशान हो गया। सो नहीं पाता था… इसलिए मुर्गे को काटकर पहले उसने अभ्यास किया। फिर कर दिया ऐसा काम कि पूरा इलाका सुनकर ही हैरान रह गया…

Chhattisgarh Crime News : एक पिता ने पहले मुर्गे की गर्दन काटकर बलि देने का अभ्यास किया। उसके बाद अपने ही चार साल के बेटे की बलि चढ़ा दी। पत्नी के पूछने पर बताया कि कोई मेरे कान में बलि चढ़ाने के लिए बोलता है, मुझसे बलि मांगता है। आज के जमाने में ऐसी घटनाओं का सामने आना वाकई चौंकाने वाला है। यह मामला छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य बलरामपुर जिले का है। जहां शनिवार - रविवार की दरमियानी रात को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चार वर्षीय बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।



मुर्गी के बाद काट दिया बेटे का गला


जानकारी के अनुसार शनिवार रात को खाना खाने के बाद आरोपी, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे एक कमरे में सो गए। आधी रात को आरोपी की नींद खुली। उसने बताया कि उसे किसी की धीमे से आवाज सुनाई दी। उसके कान में किसी ने 'बलि चाहिए ' कहा। इसके बाद वह चुपचाप उठा और आंगन में मौजूद मुर्गी की बलि दे दी। इसके बाद वह आकर सो गया। कुछ देर बाद फिर उसके कान में आवाज आई 'बलि चाहिए' इस बार उसने मुर्गी की जगह अपने चार साल के बेटे को उठाया। बेटा अपनी माँ के पास सो रहा था। आरोपी युवक ने उसको उठाकर बाहर लेकर आया तो बच्चा जाग गया था। युवक ने बिना देर किए उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। आवाज सुनकर जब युवक की पत्नी उठी और उसके चार साल के बच्चे के बारे में पूछा तब युवक ने सारी सच्चाई बताई।



ये खबर पढ़िए ...बंगाल में रेमल के डर से भोपाल में हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग, देशभर में 800 फ्लाइट कैंसिल



पड़ोसियों से मांगी हेल्प


महिला जैसे ही आरोपी ने सच्चाई बताई तो महिला ने अपने दुसरे बेटे को लेकर तुरंत घर से बाहर भाग गई। महिला पड़ोसियों के घर जाकर उनसे मदद मांगी। महिला ने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों को उसके पति की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। पुलिस पहुंची और हत्या के आरोप में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।



ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट : चलेगी जोरदार लू , 43 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान



मां को भी मारने की कोशिश कर चुका आरोपी


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया किआरोपी की पहचान कमलेश नागेशिया (26) के रूप में हुई। आरोपी कमलेश नागेशिया मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसने पहले अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को बताया था कि उसे मतिभ्रम हो रहा है और उसे किसी की बलि देने के लिए कहने वाली आवाजें सुनाई दे रही हैं। आरोपी युवक ने पहले भी अपनी मां को मारने की कोशिश की थी लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



छत्तीसगढ़ क्राइम | murder case | Father sacrifices son | पिता ने दी बेटे की बलि



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Murder Case
  • chhattisgarh crime news
  • छत्तीसगढ़ क्राइम
  • Father sacrifices son
  • पिता ने दी बेटे की बलि