छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 102 रेंज अफसरों के हुए तबादले, बिलासपुर से बस्तर तक हिली प्रशासनिक कुर्सी
मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद विशेष सचिव जे.पी. पाठक के दस्तखत से यह आदेश जारी हुआ है। मलाईदार रेंजों से लेकर दूर-दराज के जंगलों तक अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
परिक्षेत्र अधिकारी (मैदानी और सामान्य रेंज)
मैदानी रेंजों में जयनूत सरकार को भोरमदेव अभयारण्य कवर्धा, यशपाल सिंह वर्मा को जटगा कटघोरा, मनीषा जांगड़े को केरेगांव धमतरी, नवीन वर्मा को बागबाहरा महासमुंद, ज्योत्सना पांडे को गीदम दंतेवाड़ा और सुमित शाह को चित्रकोट जगदलपुर भेजा गया है।
इसी कड़ी में सुनीत साहू को घुई सूरजपुर, गजेन्द्र कुमार दोहरे को राजपुर बलरामपुर, आस्था यादव को बालको कोरबा, पुष्कर कुमार साहू को नगरी धमतरी, खिन्नु प्रसाद जोशी को बेमेतरा और दीपक कुमार कौशिक को गौरेला मरवाही की कमान मिली है।
विप्लव बोरकर को बाघ नदी राजनांदगांव (31 अक्टूबर के बाद प्रभावशील), कंचनलता नायक को सरायपाली महासमुंद, प्रत्युष कुमार ताण्डे को उत्तर बोरतलाव राजनांदगांव, मुकुल कुमार को वाड्रफनगर बलरामपुर और डॉ. सर्जना सिंह को बेलगहना बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
अमित रोशन किसपोट्टा को बाकारूमा धरमजयगढ़, विन्सेंट जेकब को माचकोट बस्तर, प्रकाश देहारी को जगदलपुर बस्तर, भूपेन्द्र कुमार उइके को उत्तर मानपुर मोहला, पंचराम ठाकुर को डोंगरगढ़ राजनांदगांव और सूर्यकांत नेताम को दक्षिण सिंगपुर धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है।
छबीलाल ध्रुव को मैनपुर गरियाबंद (30 नवंबर के बाद प्रभावशील), राखी सलाम को बिरगुड़ी धमतरी, चरण सिंह ठाकुर को कापसी पश्चिम भानुप्रतापपुर, देवदत्त तारम को बीजापुर, ऋतु साहू को बसना महासमुंद और दिलीप बंजारी को गंडई खैरागढ़ भेजा गया है।
डॉ. रुबी खिलारी को दक्षिण बोरतलाव राजनांदगांव, अनिल कुमार को घरघोड़ा रायगढ़, विक्रांता सिंह को बलरामपुर, युगेन्द्र समुंद को बड़े राजपुर केशकाल, राम पटेल को पसान कटघोरा और धनलाल साहू कोकांकेरभेजा गया है। निशांत सिंह ठाकुर को करपावंड बस्तर (प्रतिनियुक्ति पर), भूषण सिंह ठाकुर को नारायणपुर, इन्द्र कुमार यादव को बेनूर नारायणपुर, देवेन्द्र कुमार तारम को कोलेंग बस्तर, विवेक भगत को सूरजपुर और उमेश कुमार वस्त्रकार को चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ की कमान सौंपी गई है।
टीम सिंह ठाकुर को जशपुर, ज्योति ध्रुव को पेण्ड्रा मरवाही, विजयंत तिवारी को कोण्डागांव, डब्बू साहू को देवपुर बलौदाबाजार, छोटेलाल डड़सेना को सारंगढ़ और दिनेश कुमार कुर्रे को कोरबा पदस्थ किया गया है। हीरालाल सरजाल को छाल धरमजयगढ़, नीतु सिंह ठाकुर को दोरनापाल सुकमा, पंकज पटेल को कोटाडोल मनेन्द्रगढ़, सिद्धार्थ भारती को बैकुण्ठपुर कोरिया, फेकू प्रसाद चौबे को सीतापुर सरगुजा और कृष्णा राठौर को उदयपुर सरगुजा भेजा गया है।
ईश्वरी प्रसाद खुंटे को इन्दागांव गरियाबंद, विनोद कुमार शर्मा को नारंगी दक्षिण कोण्डागांव, पीला राम दीवान को बड़ेडोंगर केशकाल, भरत सिंह धोबा को कापू धरमजयगढ़, धर्मेन्द्र चौहान को केन्दई कटघोरा, सरवन राम कोर्राम को चैतमा कटघोरा और सुखबाई कंवर को रतनपुर बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
परिक्षेत्र अधिकारी (उत्पादन एवं वन्यजीव/अभयारण्य)
उत्पादन और संरक्षित वनों में ओंकार सिन्हा को उत्तर उदन्ती अभयारण्य मैनपुर (सीतानदी टाइगर रिजर्व), विष्णु प्रसाद मरावी को पाली उत्पादन कटघोरा, संजीत मरकाम को धवलपुर उत्पादन गरियाबंद, आदित्य शंकर सोम को बिरगुड़ी उत्पादन धमतरी और त्रिवेन्द्र कुमार राठौर को छपरवा अचानकमार लोरमी भेजा गया है।
संतोष पेंकरा को देवपुर उत्पादन बलौदाबाजार, राजेश चौहान को तमनार उत्पादन रायगढ़, ज्योतिरादित्य कुमार को कोटाडोल उत्पादन मनेन्द्रगढ़, उमेश कुमार पैंकरा को बैकुण्ठपुर उत्पादन कोरिया और गोपाल चन्द्र विश्वकर्मा को केशकाल उत्पादन में पदस्थ किया गया है।
पदुम सिंह गोड़ को इको टूरिज्म लोरमी, यशवंत कुमार श्यामले को कुदमुरा उत्पादन कोरबा, टेकूराम कोलाम को लैलूंगा उत्पादन धरमजयगढ़, झल्ली मार्को को जनकपुर पार्क (गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान) और उज्जैन सिंह पैकरा को सुरही अचानकमार टाइगर रिजर्व भेजा गया है।
प्रभारी उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड)
उड़नदस्ते में संतोष कुमार तिवारी को कोरिया, सावित्री दुर्गम को दंतेवाड़ा, रत्नूराम नेताम को केशकाल, परदेशी लाल नायक को जांजगीर-चांपा और राम बनवास खैरवार को बिलासपुर का प्रभार दिया गया है।
काष्ठागार एवं बांसागार अधिकारी
डिपो व्यवस्था में सरयू प्रसाद सागर को पिथौरा महासमुंद, सतीश कुमार मिश्रा को कांकेर डिपो, नारायण सिंह सलाम को भानुप्रतापपुर बांसागार, महेश राम देहारी को भानुप्रतापपुर डिपो, रविशंकर धनुवार को कसनिया कटघोरा और कुशल सिंह राठिया को मड़ना डिपो मरवाही भेजा गया है। गेम रेंजर (अभयारण्य)
वन्यजीव सुरक्षा में प्रकाश सिंह ठाकुर को पिल्लूर गेमरेंज इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर और मीनाक्षी साहू को बरमकेला गेमरेंज गोमर्डा अभयारण्य सारंगढ़-बिलाईगढ़ की कमान सौंपी गई है।
इकाई अधिकारी (अनुसंधान एवं नारंगी इकाई)
रिसर्च और नारंगी इलाकों में सेवक राम बैगा को सरायपाली इकाई रायपुर, देवनंदन तिवारी को जगदलपुर इकाई, माण्डवी नंदा को नारंगी इकाई सुकमा, मनीष कुमार जैन को नारंगी इकाई भानुप्रतापपुर, अशोक कुमार मरावी को पथरिया इकाई बिलासपुर और राम कुमार नेताम को पेण्ड्रा इकाई बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
कार्य आयोजना, विशेष कर्तव्य व अन्य शाखाएं
तकनीकी और योजना शाखा में दीक्षा बर्मन को कार्य आयोजना दुर्ग, राम नारायण राम को विशेष कर्तव्य बलरामपुर, देवसिंह मरावी को कार्य आयोजना बिलासपुर, मिर्जा फिरोज बेग को इकाई-3 जंगल सफारी नया रायपुर, अमितेष सिंह परिहार को एस.एफ.आर.टी.आई. रायपुर, कलेश्वर निषाद को कार्य आयोजना कांकेर और कनेर सिंह नाग को विशेष कर्तव्य नारायणपुर भेजा गया है।
इस भारी-भरकम फेरबदल से साफ है कि सरकार सुस्त पड़े वन अमले में कसावट लाने के मूड में है और मैदानी कामकाज को नए सिरे से पटरी पर लाना चाहती है।