सेकंड राउंड सेक्स करने से मना किया तो कर दिया पत्नी का मर्डर

Marut raj | Sept 29, 2024, 20:29 IST
Share
Chhattisgarh Gariaband district wife murder case the sootr
Chhattisgarh Gariaband district wife murder case the sootr

Chhattisgarh wife murder case : बार-बार संबंध बनाने मांग करने पर गुस्से में महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे पति ने आपा खो दिया और पत्नी की गला दबाकर जान ले ली।

Gariaband district wife murder case : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई महिला की हत्या का मामला सुलझ गया है। महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी।

हत्या की वजह भी चौंकाने वाली है। पत्नी दोबार संबंध बनाने यानी सेक्स करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। इस बात से नाराज होकर पति ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या से पहले पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला

छुरा थाना क्षेत्र के कसेकेरा गांव में 28 सितंबर को घर के बिस्तर पर 32 साल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेम बाई का शव मिला था। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के पति गोविंद ध्रुव को हिरासत में लिया था।

पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने जो बताया वो काफी चौंकाने वाला था। उसने बताया कि रात करीब 12 बजे दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए थो।

इसके बाद दोबारा संबंध बनाने की इच्छा पति ने जताई। इस पर पत्नी ने तैयार नहीं हुई। बार-बार एक ही मांग करने पर गुस्से में महिला ने पति के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे पति ने आपा खो दिया और पत्नी की गला दबाकर जान ले ली।

नौकरी करती थी पत्नी मायके में रहकर

मृतक महिला का मायका पीपर छेड़ी गांव में है। वो वहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। वहीं, गोविंद सिंह खेती-किसानी का काम करता है। उसने महिला से दो साल पहले शादी की। यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली पत्नी ने ढाई साल पहले तलाक दे दिया था।

महीने में 4-5 दिन ही ससुराल आती थी

अपनी नौकरी का हवाला देकर खेम बाई ससुराल के बजाय मायके में ही ज्यादातर रहती थी। महीने में 4-5 दिन ही ससुराल आती थी। वह पति को ज्यादा समय नहीं दे पाती थी। इस वजह से दोनों के बच्चा भी नहीं हुआ था। पति बच्चा चाहता था, जिसे लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव रहता था।

Tags:
  • CG News
  • cg crime news
  • cg news hindi
  • Chhattisgarh Gariaband district wife murder case
  • Chhattisgarh wife murder case
  • Anganwadi Worker Murder Case
  • सेक्स से इनकार करने पर पत्नी की हत्या
  • छत्तीसगढ़ में पत्नी की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा