CG DA Hike; कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की
- कर्मचारियों को अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता, आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावी
- मई 2026 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा
- महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान चार किश्तों में किया जाएगा
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते का एरियर मिलेगा
NEWS IN DETAIL
Raipur। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी, और कर्मचारियों को मई 2026 के वेतन से यह वृद्धि मिलेगी।
इस बारे में छत्तीसगढ़ स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSTCL) के मुख्य अभियंता मानव संसाधन ने आदेश जारी किया। महंगाई भत्ते की यह वृद्धि कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आई है।
महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान चार किश्तों में
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर जनवरी से अप्रैल 2026 तक का होगा। यह एरियर मई से अगस्त 2026 के बीच चार किस्तों में दिया जाएगा। साथ ही, जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति मई 2026 से अगस्त 2026 के बीच हो रही है, उन्हें महंगाई भत्ते के एरियर्स का भुगतान सेवानिवृत्ति के महीने तक किया जाएगा।
महंगाई भत्ते की गणना के नियम
महंगाई भत्ते की गणना में 50 पैसे या उससे अधिक के अंश को एक रुपए माना जाएगा। वहीं, 50 पैसे से कम के अंश को गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।
यह कदम कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनके वेतन में भी बढ़ोतरी होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह खबरें भी पढ़े...
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
Chhattisgarh के कर्मचारियों ने सीएम साय को लिखा पत्र, महंगाई भत्ते पर क्या की मांग ?