सरकारी कर्मचारी के राजनीतिक दल या किसी संस्था में पद लेने पर होगी कार्रवाई, कांग्रेस ने पूछा क्या RSS पर भी लागू होगा फरमान

Arun Tiwari | Updated:
Share
government-order-employees-political-activities-rss
government-order-employees-political-activities-rss

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है, जिसमें उन्हें किसी भी राजनीतिक दल, संस्था या संगठन में सक्रिय सदस्य बनने से रोक दिया गया है। यदि कोई कर्मचारी इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने नया फरमान जारी किया है। सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक ऑर्डर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी सरकारी सेवक किसी भी राजनीतिक दल या किसी भी संस्था में कोई पद नहीं लेगा। और न ही किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल होगा।

यदि ऐसा किया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह फरमान सभी विभागों, एचओडी, कमिश्नर और कलेक्टरों को जारी किया गया है। कांग्रेस ने इस ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि क्या यह ऑर्डर आरएसएस की शाखाओं में जाने वाले लोगों पर भी जारी होगा या उनको इससे छूट रहेगी।

सरकार ने यह ऑर्डर जारी किया :

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के प्रावधानों के अनुसार समस्त शासकीय सेवकों के लिए यह अनिवार्य है कि वे अपने पद के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता, ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें। उक्त नियमों के अंतर्गत यह स्पष्ट रूप से प्रावधानित है कि कोई भी शासकीय सेवक किसी भी प्रकार के राजनीतिक दल या संगठन का सक्रिय सदस्य नहीं होगा। किसी भी राजनीतिक गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग नहीं लेगा।

किसी अन्य शासकीय, अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय में बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई पद धारण नहीं करेगा एवं न ही उक्त के द्वारा आयोजित किसी गतिविधि में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सम्मिलित होगा। ऐसे किसी पद या दायित्व को ग्रहण नहीं करेगा, जिससे उसके शासकीय कार्यों की निष्पक्षता प्रभावित हो।

GAD
GAD


अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि वे उपरोक्त प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें। यदि किसी शासकीय सेवक द्वारा इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके विरुद्ध छग सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

क्या आरएसएस पर लागू होगा ऑर्डर :

इस ऑर्डर के जारी होते ही इस पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस ऑर्डर पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि क्या यह नियम आरएसएस पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस की शाखाओं या उनके सम्मेलनों में भाग लेते हैं क्या उन पर भी कार्रवाई होगी।

सरकार को इस ऑर्डर में यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह जानबूझकर चुन चुन कर लोगों पर कार्रवाई करने के लिए फरमान निकाला गया है या फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक जैसी संस्थाओं में भाग लेने पर भी समान कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने कहा कि यदि सरकार ने इरादतन कार्रवाई की तो उसका विरोध किया जाएगा।

विभिन्न संस्थाओं के सदस्य होते हैं कर्मचारी :

जानकार कहते हैं कि राजनीतिक दलों के सदस्य आमतौर पर सरकारी कर्मचारी नहीं होते। ऑर्डर में यह तो समझ में आता है कि सरकारी कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के सदस्य होकर या कोई पद लेकर निष्पक्ष काम नहीं कर सकते। लेकिन ऑर्डर में यह भी लिखा है कि किसी अन्य शासकीय, अशासकीय संस्था, समिति, संगठन या निकाय में बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के कोई पद धारण नहीं करेगा।

इससे यह साफ नहीं होता है कि क्या सरकारी कर्मचारी किसी सामाजिक संस्था या निजी संस्था के कार्यक्रमों में भी भाग नहीं ले सकता। क्योंकि समाज में विभिन्न प्रकार के जातिगत संगठन होते हैं जिनके सदस्य सभी लोग हैं। कर्मचारियों के अपने संगठन होते हैं जैसे अजाक्स,सपाक्स। क्या इनमें भी सरकारी कर्मचारी शामिल नहीं हो पाएंगे। यह बड़ा सवाल है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के नकलचियों पर डाली नकेल, 1 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की जेल

केंद्र का पैसा खर्च करने में कंजूस छत्तीसगढ़ सरकार, 3 हजार करोड़ मिले 1 हजार करोड़ बचा लिए

सिविल सेवा आचरण नियमों में संशोधन का विरोध शुरू, कर्मचारी ने गिफ्ट नियमों पर भ्रष्टाचार का जताया खतरा

सिविल सेवा आचरण नियमों में संशोधन का विरोध शुरू, कर्मचारी ने गिफ्ट नियमों पर भ्रष्टाचार का जताया खतरा

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • Raipur
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • सिविल सेवा आचरण नियम
दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ

By VINAY VERMA

दीपक टंडन की तीन दिन की रिमांड, अब खुलेंगे ब्लैकमेलिंग और उगाही के राज, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े आरोपों पर भी पुलिस करेगी पूछताछ
दिलजीत दोसांझ ने प्रतिबंधित गाने गाकर दिखाए तेवर, अधिकारी आए बैकफुट पर, बोले- केवल कार्रवाई नहीं

By Sanjay Gupta

दिलजीत दोसांझ ने प्रतिबंधित गाने गाकर दिखाए तेवर, अधिकारी आए बैकफुट पर, बोले- केवल कार्रवाई नहीं
अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज

By Mukesh Sharma

अशोक गहलोत ने फिर जीता सोनिया गांधी का भरोसा? नेहरू जयंती और किताब विमोचन में मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज
राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में 19 लाख स्वामित्व कार्ड बांटे, फिर भी 8,349 गांवों के सत्यापन का अंतर, गलत नक्शे, जमीन विवाद और बैंक ऋण की चुनौती
चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट

By VINAY VERMA

चार विभागों ने किसानों को ऐप्स के जाल में उलझाया, भुइयां से कटा रिकॉर्ड तो धान खरीदी, बैंक लोन और फसल बीमा तक पर संकट
IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा

By VINAY VERMA

IAS-IPS अफसरों की बढ़ी सैलरी, छत्तीसगढ़ में 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा
राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक दिसंबर से शुरू होंगे एग्जाम; 3 दिन में 6 शिफ्ट