छत्तीसगढ़ सरकार की सौगात; अब बिना जमीन वाले मजदूरों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिलेगी सालाना आर्थिक मदद
Umeshwari Baghel | Apr 24, 2026, 17:30 IST
deendayal-upadhyay-bhumihin-krishi-mazdoor-kalyan-yojana
छत्तीसगढ़ सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना' के तहत भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10,000 रुपये की सहायता देने का फैसला किया है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और भूमिहीन ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
NEWS IN SHORT
- छत्तीसगढ़ भूमिहीन योजना सालाना 10,000 रुपये की सहायता
- योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को वित्तीय सुरक्षा देना
- पात्रता: कृषि मजदूर और पारंपरिक श्रमिक शामिल
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध
- जरूरी दस्तावेज़: आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, और निवास प्रमाण पत्र
NEWS IN DETAIL
इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से उन ग्रामीण परिवारों के लिए है जिनके पास खुद की जमीन नहीं है, और यह उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
योजना का उद्देश्य
योजना का दायरा अब और बढ़ा दिया गया है और वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए 600 करोड़ रुपये का फंड निर्धारित किया गया है।
पात्रता (Eligibility)
कृषि मजदूर जिनके पास खुद की भूमि नहीं है।
वन उपज इकट्ठा करने वाले, जैसे तेंदूपत्ता संग्राहक।
पारंपरिक श्रमिक जैसे बढ़ई, लोहार, नाई और धोबी।
गांवों के पुजारी, बैगा, गुनिया और माँझी।
आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़:
बैंक अकाउंट (DBT के लिए एक्टिव होना जरूरी)
छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
मजदूर या भूमिहीन होने का सेल्फ डिक्लेरेशन
राशन कार्ड या कोई अन्य सरकारी वैलिड आईडी
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
छत्तीसगढ़ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट पर जाएं।
'नया पंजीयन' (New Registration) पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, बैंक खाते की जानकारी और मोबाइल नंबर भरें।
जरूरी दस्तावेज़ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और एप्लीकेशन नंबर सेव कर लें।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
अपने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर पालिका कार्यालय में जाएं।
वहां से 'दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन योजना' का फॉर्म प्राप्त करें।
फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज़ की फोटोकॉपी अटैच करें।
फॉर्म को संबंधित अधिकारी को जमा करें।
आपके दस्तावेज़ की जांच के बाद आपका नाम पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।
पूछे जानें वाले सवाल
प्रत्येक पात्र परिवार को हर साल 10,000 रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है।
क्या सिर्फ कृषि मजदूरों को ही इसका फायदा मिलेगा?
नहीं, कृषि मजदूरों के अलावा भी अन्य पारंपरिक कामकाजी जैसे बढ़ई, लोहार, नाई, धोबी और गांव के पुजारियों को भी यह लाभ मिलेगा।
अगली किस्त कब मिलेगी?
सरकार ने 25 मार्च 2026 को किस्त भेजी थी। अगली किस्त मार्च-अप्रैल 2027 के बीच जारी होने की संभावना है।
अगर बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर पेमेंट नहीं आता है, तो सबसे पहले यह चेक करें कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं। इसके साथ ही ई-केवाईसी अपडेट होना भी जरूरी है।
(सरकारी योजना)इस योजना से छत्तीसगढ़ के भूमिहीन मजदूरों को नई उम्मीद मिलेगी, और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।
यह खबरें भी पढ़े...
आसमान से होगी खदानों की पहरेदारी; छत्तीसगढ़ सरकार तैनात करेगी हाईटेक ड्रोन, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
MP News | मध्य प्रदेश के पेंशनर्स के पैसों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की 'सहमति' क्यों चाहिए ?
छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती परीक्षाओं के नकलचियों पर डाली नकेल, 1 करोड़ का जुर्माना और 10 साल की जेल
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman