VYAPAM : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 20 अक्टूबर तक होंगे एग्जाम

Marut raj | Jul 10, 2024, 18:50 IST
Share
 Chhattisgarh Govt Jobs Vyapam Exam Time Table  द सूत्र
 Chhattisgarh Govt Jobs Vyapam Exam Time Table द सूत्र

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 8 भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार 28 जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर तक परीक्षाएं होंगी।

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। व्यापमं ने लंबे समय बाद परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा का शेड्यूल जारी नहीं हो सका था। हालांकि, इस टाइम टेबल में आंशिक बदलाव हो सकता है, लेकिन बड़े परिवर्तन की गुंजाइश कम ही है।

8 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 8 भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार 28 जुलाई से लेकर 20 अक्टूबर तक परीक्षाएं होंगी। ज्ञात हो कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के कारण प्रदेश में लंबे समय से आचार सहिंता लगी हुई थी, जिसके कारण भर्ती परीक्षाएं नहीं हो पाईं।

परीक्षाओं में 17 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय सहायक ग्रेड-3, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में लैब टेक्नीशियन, छात्रावास अधीक्षक, मत्स्य निरीक्षक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य परीक्षाओं में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

ज्ञात हो कि सीजीपीएससी की ओर से परिवहन उप निरीक्षक ( तकनीकी ) की भर्ती के लिए विज्ञापन अगस्त 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था। अब 12 महीने बाद इसकी परीक्षा सितंबर 2024 को होगी। उप निरीक्षक लिखित परीक्षा 1 सितंबर को होगी।

इन पदों के लिए शेड‍‍्यूल जारी

परीक्षा का नामविभागतारीखसमय
सहायक ग्रेड-3छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर28 जुलाईसुबह
प्रयोग शाला सहायकराज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोग शाला25 अगस्तसुबह
प्रयोग शाला तकनीशियनराज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोग शाला25 अगस्तशाम
छात्रावास अधीक्षकआदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास15 सितंबरसुबह
प्रयोग शाला तकनीशियनउच्च शिक्षा संचालनालय29 सितंबरसुबह
मत्स्य निरीक्षकसंचालनालय मछली पालन विभाग29 सितंबरशाम
सहायक सांख्यिकी अधिकारीसंचालनालय कृषि20 अक्टूबरसुबह
प्रयोग शाला सहायकसंचालनालय कृषि20 अक्टूबरशाम
Tags:
  • Chhattisgarh Vyapam News
  • CG VYAPAM
  • Chhattisgarh Vyapam Exam
  • CG Vyapam Exam 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि