इंस्टाग्राम रील्स से लापता पत्नी की तलाश में जुटा बिलासपुर का युवक, मिले 10 लाख व्यूज

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 05, 2025, 15:28 IST
Chhattisgarh man posts insta reels for his wife
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आदमी अपनी पत्नी की गुमशुदगी से परेशान है। लापता पत्नी को ढूंढने के लिए उसने इंस्टाग्राम रील्स बनाने का तरीका अपनाया है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम मुड़पार निवासी गौतम मन्नेवार अपनी पत्नी कुसुम की गुमशुदगी से परेशान हैं। जनवरी 2025 से लापता पत्नी को ढूंढने के लिए उसने एक अनोखा तरीका अपनाया—इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) के जरिए भावुक अपील की।



10 लाख व्यूज, हजारों फॉलोअर्स

पहले भी भाग चुकी है

गौतम ने सीपत थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, उसकी पत्नी पहले भी एक बार घर छोड़ चुकी थी, और पुलिस का रवैया अब निष्क्रिय हो गया है। गौतम का कहना है कि पुलिस अब सहयोग नहीं कर रही।



क्या आ रही दिक़्क़त

गौतम का कहना है की पत्नी के जाने के बाद उन्हेंदो छोटे बच्चों की देखभाल अकेले करना पढ़ रही है। इसके साथ वोकिराना दुकान भी संभाल रहा है। खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। इस वजह से उसने छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर अपील की है।



ये भी पढ़ें:



अलीगढ़ की सास के बाद अब MP का ससुर फरार, ये कांड करके भागा, तलाश में जुटी पुलिस



नहीं आना है तो तलाक दे दो

गौतम ने एक वीडियो में कहा है कि अगर कुसुम लौटना नहीं चाहती, तो वह तलाक दे दे, जिससे वह बच्चों की देखभाल और भविष्य के लिए दूसरी शादी (Second Marriage) कर सके। उन्होंने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।



ये भी पढ़ें:



अलीगढ़ के सास-दामाद प्रेम कहानी: उम्र भूले, रिश्ते तोड़े, अब करेंगे कोर्ट मैरिज



वायरल के बाद बढ़ी परेशानी

जहां एक ओर रील्स से उम्मीद जगी, वहीं वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। हजारों कॉल्स से परेशान होकर गौतम ने अपना फोन साइलेंट मोड (Silent Mode) में डाल दिया है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़
  • इंस्टाग्राम
  • लापता
  • छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया